Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB JE Vacancy: Railway JE Recruitment for 2570 JE posts age limit exemption withdrawn apply registration dates
RRB JE Vacancy : रेलवे में निकली जेई के 2570 पदों पर भर्ती, छिनी बड़ी छूट, पर पिछली बार से बहुत कम वैकेंसी

RRB JE Vacancy : रेलवे में निकली जेई के 2570 पदों पर भर्ती, छिनी बड़ी छूट, पर पिछली बार से बहुत कम वैकेंसी

संक्षेप:

RRB JE Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे।

Thu, 23 Oct 2025 11:40 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RRB JE Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है। इस बार कुल 2570 वैकेंसी निकाली गई हैं जबकि पिछले साल 2024 में 7951 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। यानी पिछली बार से एक तिहाई से भी कम वैकेंसी निकसी है। इसके अलावा इस बार पिछली बार की तरह आयु सीमा में तीन साल की छूट भी नहीं दी गई है। पिछली बार अधिकतम आयु सीमा 36 रखी गई थी जबकि इस बार 33 वर्ष ही है। पिछली बार कोरोना महामारी के चलते लंबे समय बाद भर्ती निकलने के कारण तीन वर्ष आयु सीमा में छूट दी गई थी। 2019 में 14000 से ज्यादा पदों पर जेई की भर्ती निकली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

जूनियर इंजीनियर आईटी पदों के लिए बीसीए व पीजीडीसीए व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी पात्र होंगे।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया - फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकेंड स्टेज सीबीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल। सीबीटी में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई क की निगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट और सीबीटी 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। सीबीटी 1 में 100 प्रश्न होंगे और सीबीटी 2 में 150 प्रश्न होंगे।

ये भी पढ़ें:5810 पदों पर रेलवे एनटीपीसी भर्ती के आवेदन rrbapply.gov.in पर शुरू,10 बड़ी बातें

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइटें

अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in

अजमेर – www.rrbajmer.gov.in

बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in

भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in

भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in

बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in

चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in

चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in

गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in

गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in

जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in

कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in

मालदा – www.rrbmalda.gov.in

मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in

मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in

पटना – www.rrbpatna.gov.in

प्रयागराज – www.rrbpry.gov.in

रांची – www.rrbranchi.gov.in

सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in

सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in

तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।