RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में जेई के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, किस ब्रांच की कितनी वैकेंसी, योग्य कौन

लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही 35 अलग-अलग श्रेणियों में जेई की बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन निकालेगा। 4098 वैकेंसी आने के आसार हैं। रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेजी है।

rrb ntpc ug cbt 2 result 2025 scorecard download

RRB JE Vcancy 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेज दी गई है। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के कुल 4098 पदों (35 कैटेगरी में ) पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। डिप्लोमा धारियों के साथ बीटेक वाले भी इस भर्ती में बैठ सकेंगे।

रेलवे जेई में किस ब्रांच में कितनी वैकेंसी

सबसे अधिक जेई (पीडब्ल्यू आई) में 845 रिक्तियां हैं। स्वीकृत रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (वर्क्स) के 470 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) के 450 पद, जूनियर इंजीनियर (वर्कशॉप-मैकेनिकल) के 436 पद, जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन) के 49 पद, जूनियर इंजीनियर (ब्रिज) के 46 पद, जेई (पी-वे) के 163 पद, जूनियर इंजीनियर (टीआरएस) के 163 पद, जूनियर इंजीनियर (टीआरडी) के 82 पद और डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट के 314 पद स्वीकृत किए गए हैं।

पे लेवल-6 के पद

ये सभी पद पे लेवल-6 के अंतर्गत आएंगे। भर्ती के लिए अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विभिन्न तकनीकी विभागों में पद खाली

स्वीकृत पदों में इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (एसएंडटी) समेत विभिन्न तकनीकी विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग में डिजाइन एंड ड्राइंग, टीआरएस, जनरल सर्विस, पीयू और वर्कशॉप जैसे क्षेत्रों के लिए रिक्तियां दी गई हैं। वहीं सिविल इंजीनियरिंग विभाग में ब्रिज, पी-वे, वर्क्स, डिजाइन एंड ड्राइंग तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़े पद शामिल हैं। मैकेनिकल विभाग में कैरिज एंड वैगन, डीजल शेड, पीयू, डिजाइन एंड ड्राइंग, वर्कशॉप समेत कई श्रेणियों में जूनियर इंजीनियर के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा एसएंडटी विभाग में सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन, डिजाइन और वर्कशॉप के पदों को भी शामिल किया गया है। केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों का विवरण आरआरबी को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आरआरबी की ओर से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की तिथियां अधिसूचना जारी होने के बाद घोषित की जाएंगी।

RRB JE Vcancy 2026

आरआरबी एनलीए सीबीटी-टू -2 की परीक्षा 28 को

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पद की कंप्यूटर आधारित परीक्षा-2 (सीबीटू-2) की संभावित तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 28 जुलाई को होगी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम सिटी और डेट देख सकेंगे। एससी/एसटी अभ्यर्थी इसी लिंक से ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर पाएंगे। ई-कॉल लेटर परीक्षा से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

इसके लिए फोटो आईडी और आधार जरूरी

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज वही मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। आधार सत्यापित करा चुके अभ्यर्थियों को भी परीक्षा वाले दिन यूआईडीएआई सिस्टम में अपना आधार अनलॉक रखना होगा, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन में दिक्कत न हो।

आरआरबी पृथक श्रेणी की परीक्षा 14-15 को

पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पृथक (आइसोलेटेड) श्रेणी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 और 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी व डेट देखने और एससी/एसटी के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की वेबसाइट और rrb.indian railways .gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा से चार दिन पहले शुरू होगी। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या ई सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है। जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन कर पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।