RRB JE Stage 1 CBT Result 2026 out: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक
RRB JE 2026 CBT 1 Results Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा के पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब अगले पड़ाव यानी CBT-2 (दूसरे चरण की परीक्षा) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

RRB JE Stage 1 CBT result 2026 out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और केमिकल व मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।। इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे में कुल 2,585 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा के पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब अगले पड़ाव यानी CBT-2 (दूसरे चरण की परीक्षा) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
परीक्षा का सफर: फरवरी में हुई थी परीक्षा
रेलवे जूनियर इंजीनियर के इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के करीब तीन महीने बाद बोर्ड ने परिणामों की घोषणा की है। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 5.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। सभी जोनों के स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए गए।
रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in आदि) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "CEN 05/2025 Result of 1st Stage CBT" लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का उपयोग करें।
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए 'Login' लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड में आपको अपने रॉ मार्क्स (Raw Marks), नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks) और अगले चरण के लिए क्वालीफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।
कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया
बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन (Normalization) पद्धति का उपयोग किया गया है, क्योंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। CBT-1 परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की थी। इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जुड़ेंगे। CBT-2 दूसरे चरण की परीक्षा के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में सफल होने वाले छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। दूसरे चरण की परीक्षा (CBT-2) का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर साझा किया जाएगा। परीक्षा के शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


