आज रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती का आखिरी दिन, 3993 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RRB JE Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 (CEN 04/2026) के 3993 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने का आज 13 सितंबर 2026 अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

RRB JE Vacancy
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026

RRB JE Recruitment 2026 Last date: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले डिप्लोमा व डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा आयोजित की जा रही आरआरबी जेई भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का आज यानी 13 सितंबर 2026 को आखिरी दिन है। 3993 पदों जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट आदि पर निकाली गई इस भर्ती के लिए पोर्टल आज रात 11:59 बजे बंद कर दिया जाएगा। यदि आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म पूरा नहीं किया है, तो अंतिम समय की सर्वर तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

भर्ती अभियान से जुड़ी प्रमुख तिथियां और समय-सीमा

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026

फॉर्म में करेक्शन/संशोधन विंडो: 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक

किन पदों पर होगी भर्ती

जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग।

डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)

केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)

कितना मिलेगा सैलरी पैकेज?

यह पूरी भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-6 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी शर्तें

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT स्टेज 1) की परीक्षा देनी होगी। जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT स्टेज 2) की परीक्षा होगी। जिसमें टेक्निकल और डोमेन विशेष से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद जो भी उम्मीदवार यह परीक्षाएं पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक रेलवे आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. 'CEN No. 04/2026 (JE/DMS)' सेक्शन में जाकर 'Apply' बटन पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  3. अपनी पसंद का RRB जोन चुनें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक योग्यता की डिटेल्स दर्ज करें।
  4. लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करें और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड) से फीस जमा करके फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आज रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती का आखिरी दिन, 3993 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन