Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB JE Recruitment 2025 for 2585 junior engineer posts closes soon, apply online sarkari naukri
RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

संक्षेप:

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे की ओर से जल्द ही जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

Dec 08, 2025 09:14 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पद जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भी शामिल हैं, इन पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन खी अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए अभी ऑफिशियल वेबसाइट rrbappy.gov.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक ओपन की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरआरबी जेई भर्ती के लिए शैक्षणिक उम्मीदवार की योग्यता-

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान -

लेवल-6 के अनुसार जूनियर इंजीनिय पदों के लिए उम्मीदवार को 35,400 रुपये की हर महीने सैलरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:ग्रैजुएट युवाओं के लिए हॉस्टल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, फौरन करें आवेदन
ये भी पढ़ें:1114 वर्क इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी पाने को सुनहरा मौका, 10वीं पास करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों पर आवेदन शुरू, युवा फौरन करें अप्लाई

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Stgage 1) की परीक्षा देनी होगी। जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Stgage 2) की परीक्षा होगी। जिसमें टेक्निकल और डोमेन विशेष से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद जो भी उम्मीदवार यह परीक्षाएं पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।

आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 में जनरल अवेयरनेस, गणित, जनरल इंटेलीजेंस और रिजनिंग, जनरल साइंस और टेक्निकल एबिलीटीज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।