Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB JE Exam Date 2026 Out: Railway junior Engineer CBT 1 Exam Schedule Released at rrbapply.gov.in
RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर JE परीक्षा का शेड्यूल जारी, 19 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर JE परीक्षा का शेड्यूल जारी, 19 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

संक्षेप:

RRB JE CBT-1 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक तौर पर जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के पहले चरण CBT-1 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

Jan 07, 2026 06:07 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB JE 2026 Exam Date : भारतीय रेलवे में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक तौर पर जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के पहले चरण CBT-1 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं देशभर के विभिन्न शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर कई सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिक्तियों की डिटेल्स

इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में कुल 2,570 (संशोधित 2,588) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया -

प्रथम चरण (CBT-1): यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है।

द्वितीय चरण (CBT-2): मुख्य मेरिट इसी परीक्षा के आधार पर बनती है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच।

चिकित्सा परीक्षण: शारीरिक फिटनेस की जांच।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी?

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने का शेड्यूल भी साझा किया है।

एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा की तारीख से ठीक 10 दिन पहले छात्र यह जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में है।

एडमिट कार्ड : आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक अनिवार्य

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। छात्रों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अपना आधार कार्ड UIDAI सिस्टम में 'अनलॉक' रखें ताकि बायोमेट्रिक के समय कोई तकनीकी समस्या न आए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।