RRB JE Answer Key : रेलवे जूनियर इंजीनियर आंसर-की आज होगी जारी, 2570 पदों पर होगी भर्ती
RRB JE Answer Key : रेलवे भर्ती बोर्ड आज 5 मार्च शाम 4 बजे जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर आयोजित हुई सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड व चेक कर सकेंगे।

RRB JE Answer Key : रेलवे भर्ती बोर्ड आज 5 मार्च शाम 4 बजे जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर आयोजित हुई सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड व चेक कर सकेंगे। आंसर-की के साथ साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी आएगी ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो 11 मार्च 2026 तक इसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपये (प्लेस बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 50 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। रेलवे जेई सीबीटी-1 परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी व 25 फरवरी 2026 को हुई थी। इस भर्ती के जरिए जेई के 2570 पदों पर भर्ती होगी।
RRB JE Answer Key : कैसे चेक कर सकेंगे आंसर-की
अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
CEN 05/2025 JE आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करें। आंसर-की चेक व डाउनलोड करें।
चयन प्रक्रिया - फर्स्ट स्टेज सीबीटी पास करने वालों को सेकेंड स्टेज सीबीटी में बैठना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल होगा।
यहां देखें जोन वाइज पदों का ब्योरा
आरआरबी , सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी, WES, कुल
अहमदाबाद (WR) 68 22 10 39 12 151
अजमेर (NWR) 20 04 03 10 03 40
बेंगलुरु (SWR) 40 14 07 10 09 80
भोपाल (WR/WCR) 27 14 02 11 04 58
भुवनेश्वर (ECOR) 09 10 04 09 04 36
बिलासपुर (CR/SECR) 63 16 09 26 13 127
चंडीगढ़ (NR) 44 20 06 23 15 108
चेन्नई (SR) 73 23 13 38 13 160
गोरखपुर (NER) 45 15 09 20 09 98
गुवाहाटी (NFR) 05 00 00 02 00 07
जम्मू एवं श्रीनगर (NR) 23 18 08 35 04 88
कोलकाता (ER/SER) 264 87 58 160 59 628
मालदा (ER/SER) 17 08 06 11 03 45
मुंबई (SCR/WR/CR) 174 70 35 110 45 434
मुज़फ़्फरपुर (ECR) 10 03 02 06 02 23
पटना (ECR) 20 08 04 13 05 50
प्रयागराज (NCR/NR) 76 26 09 38 13 162
राँची (SER) 40 19 09 30 11 109
सिकंदराबाद (ECOR/SCR) 50 13 08 15 17 103
तिरुवनंतपुरम (SR) 22 10 08 09 03 62
कुल योग :
सामान्य (UR): 1090
अनुसूचित जाति (SC): 410
अनुसूचित जनजाति (ST): 210
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 615
विकलांग (WES): 244
कुल कुल रिक्तियां: 2569
आधिकारिक वेबसाइटें
अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in
गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
मालदा – www.rrbmalda.gov.in
मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in
पटना – www.rrbpatna.gov.in
प्रयागराज – www.rrbpry.gov.in
रांची – www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


