Hindi Newsकरियर न्यूज़rrb isolated category recruitment 2026 for 312 posts online application eligibility dates
RRB Recruitment 2026: रेलवे आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर बंपर मौका, 12वीं से मास्टर्स तक करें आवेदन

RRB Recruitment 2026: रेलवे आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर बंपर मौका, 12वीं से मास्टर्स तक करें आवेदन

संक्षेप:

RRB Isolated Category Recruitment 2026 के तहत 312 पदों पर भर्ती निकली है। योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Jan 01, 2026 04:43 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए साल 2026 की बड़ी शुरुआत हो चुकी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 08/2025 के तहत 312 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर मास्टर्स डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कानून, अनुवाद, पब्लिसिटी, वेलफेयर, साइकोलॉजी और लैब से जुड़े प्रोफेशनल पदों के लिए यह मौका किसी सुनहरे टिकट से कम नहीं माना जा रहा।

RRB Isolated Category Recruitment 2026 के बारे में जानकारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, रेल मंत्रालय के अंतर्गत यह भर्ती देशभर के विभिन्न RRB जोन के लिए की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 जनवरी 2026 तक चलेगी।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: कुल पद 312

सैलरी रेंज: 19,900 से 44,900 प्रति माह

आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट: rrbguwahati.gov.in समेत सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट

RRB Isolated Category Recruitment 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में कई प्रतिष्ठित और स्पेशलाइज्ड पद शामिल हैं:

चीफ लॉ असिस्टेंट - 22 पद

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर - 07 पद

जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) - 202 पद

सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर - 15 पद

स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर - 24 पद

साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) - 02 पद

लैब असिस्टेंट ग्रेड III - 39 पद

साइंटिफिक सुपरवाइजर - 01 पद

कुल मिलाकर यह भर्ती अलग अलग शैक्षणिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड के उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

हर पद के लिए अलग योग्यता तय की गई है।

लैब असिस्टेंट ग्रेड III: 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री)

जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर्स या समकक्ष योग्यता

लॉ और प्रॉसिक्यूटर पद: लॉ में ग्रेजुएशन और अनुभव

साइकोलॉजी आधारित पद: साइकोलॉजी/फिजियोलॉजी में मास्टर्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पोस्ट वाइज योग्यता जरूर जांच लें।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: आयु सीमा और छूट

आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय होगी।

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 से 40 वर्ष (पद के अनुसार)

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

जनरल/OBC/EWS: 500 रुपये (CBT में शामिल होने पर 400 रुपये रिफंड)

SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: 250 रुपये (पूरा शुल्क रिफंड)

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

RRB आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा -

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

2. जूनियर ट्रांसलेटर के लिए ट्रांसलेशन टेस्ट

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

4. मेडिकल परीक्षण

CBT में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए सावधानी से तैयारी जरूरी है।

RRB Isolated Category Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर -

  • अकाउंट बनाएं
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;