RRB Group D Vacancy 2026: नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 30000 वैकेंसी संभव, नई वेबसाइट लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन (ग्रुप डी) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं आरआरबी ने सभी आरआरबी की वेबसाइटों को मिलाकर अब एक नई सिंगल वेबसाइट बनाई गई है।

RRB Group D Vacancy
रेलवे भर्ती की नई कॉमन वेबसाइट

RRB Group D Vacancy 2026: वर्ष 2026 की नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन (ग्रुप डी) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई भर्ती की शरुआत के लिए रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रक्रिया के पूरा होते ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से देश भर में लगभग 30 हजार पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी किया जा सकता है। दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

10 से 20 अगस्त तक अंतिम मंजूरी दी जाएगी

सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) के इंडेंट मैनेजमेंट माड्यूल के माध्यम से 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का सटीक आकलन करें। मंडल और यूनिट स्तर पर 14 अगस्त के बीच खाली पदों का डेटा फीड किया जाएगा, जबकि जोनल मुख्यालय स्तर पर 10 से 20 अगस्त 2026 तक इन आंकड़ों की समीक्षा और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

ट्रैकमंटेनर-चार, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज आदि।

सभी आरआरबी की नई कॉमन वेबसाइट लॉन्च

भारत सरकार, रेल मंत्रालय के रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सभी आरआरबी की वेबसाइटों को मिलाकर अब एक नई सिंगल वेबसाइट बनाई गई है। उम्मीदवारों को किसी भी सूचना के लिए केवल इस नई वेबसाइट को देखने की सलाह दी गई है https://rrb.indianrailways.gov.in । कहा गया है कि रेलवे भर्ती और उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के सभी भविष्य के अपडेट, नोटिस और आधिकारिक सूचनाएं अब केवल इसी नई वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएंगी। नोटिस के निचले हिस्से में उम्मीदवारों को बिचौलियों, दलालों और जॉब रैकेटियरों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती में थे 22195 पद, 53 लाख ने किया आवेदन

पिछले साल रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके लिए 3 अगस्त से कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) लिखित परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसमें 53 लाख ने आवेदन किया था। यह 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन)।

क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न

सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

नेगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 30000 वैकेंसी संभव, नई वेबसाइट शुरू