RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप D के 22,195 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, 10वीं पास करें अप्लाई

Mar 09, 2026 11:17 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RRB Group D recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 9 मार्च 2026 है। 22,195 रिक्त पदों पर निकली इस विशाल भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप D के 22,195 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, 10वीं पास करें अप्लाई

RRB Group D recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 9 मार्च 2026 है। 22,195 रिक्त पदों पर निकली इस विशाल भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। बोर्ड की ओर से अब समय सीमा आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब केवल कुछ ही घंटों का समय बचा है।

यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन्स और विभागों में 'लेवल-1' के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन-बी, असिस्टेंट (सिग्नल और टेलीकॉम), असिस्टेंट (लोको शेड) और असिस्टेंट (कैरिज और वैगन) जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी और सहायक पद शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा

रेलवे ने इस भर्ती के लिए पात्रता मापदंडों को सरल रखा है ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ विशेष तकनीकी पदों के लिए आईटीआई (ITI) या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों जैसे ओबीसी (OBC) को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क और रिफंड प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन शुल्क के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था अपनाई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। हालांकि, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा में शामिल होने के बाद इनमें से 400 रुपये उम्मीदवार के बैंक खाते में वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, एससी/एसटी, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो परीक्षा में बैठने के बाद पूरा रिफंड कर दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के चरण

ग्रुप डी की इस भर्ती में अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को चार प्रमुख चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के सवाल होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट देना होगा, जिसमें वजन उठाकर दौड़ना और एक निश्चित समय में दौड़ पूरी करना शामिल है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV): सफल उम्मीदवारों के सभी ओरिजनल प्रमाणपत्रों की कड़ाई से जांच की जाएगी।

मेडिकल परीक्षण: अंत में, रेलवे के कड़े स्वास्थ्य मानकों के आधार पर उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट होगा।

अंतिम समय के लिए जरूरी सलाह

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अंतिम घंटों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा हो सकता है, जिससे भुगतान या फॉर्म सबमिशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रात होने का इंतजारर किए बिना अभी अपना आवेदन सुनिश्चित करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।