RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जल्द आने के मिले संकेत, भर्तियों का कैलेंडर और स्टेटस जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जल्द आने के मिले संकेत, भर्तियों का कैलेंडर और स्टेटस जारी

RRB Group D Result kab aayega : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद माना जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। तेलंगाना हाईकोर्ट में इस भर्ती से जुड़े मामले पर फैसला आने के तुरंत बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। जून माह में ही इसके आने के पूरे आसार हैं। ताजा कैलेंडर में ग्रुप डी के फिजिकल टेस्ट की डेट नहीं बताई गई है। उम्मीद है कि सीबीटी रिजल्ट आते ही इसे घोषित कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा है कि भर्ती परीक्षाओं को सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) की जगह टीबीटी (टैबलेट बेस्ड टेस्ट) में बदला जाना चाहिए। इससे भर्ती परीक्षाओं में तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने विभागीय रेलवे भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह सीबीटी बेस्ड कराने पर जोर दिया।

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में छह प्रमुख कैटेगरी में 47,084 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए 43,781 उम्मीदवारों को भर्ती किया है, जो इसकी भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी को दर्शाता है। इनमें सहायक लोको पायलट के लिए 18,799 रिक्तियां, तकनीशियनों के लिए 14,298, उप-निरीक्षकों के लिए 452, कांस्टेबलों के लिए 4,208, जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमए के लिए 7,951 और पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए 1,376 रिक्तियां शामिल हैं।

अगले 6 माह से 1 वर्ष के भीतर संभावित परीक्षाएं और अंतिम चयन

परीक्षा का नामसीईएन संख्याअधिसूचित रिक्तिप्रथम चरण सीबीटीद्वितीय चरण सीबीटी/पीईटीतृतीय चरण सीबीटी/ टीएएसटी/ सीबीटीएसटी आदिडीवी और एमई (इसके बाद)पैनल (इसके बाद)
स्तर-1सीईएन 08/20243243827.11.2025 से 10.02.2026 तक-लागू नहीं--
सहायक लोको पायलट (एएलपी)सीईएन 01/20251097013.02.2026 से 11.03.202628.07.2026 (1,50,000)*30 अक्टूबर 2026 (90,000)नवंबर 2026दिसंबर 2026
सेक्शन कंट्रोलरसीईएन 04/202536811.02.2026 और 12.02.2026लागू नहीं06.06.2026 (3000)अगस्त 2026सितंबर 2026
जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमएसीईएन 05/2025258519.02.2026, 20.02.2026 और 25.02.202602.07.2026 (38860)लागू नहींसितंबर 2026अक्टूबर 2026
एनटीपीसी - स्नातक स्तरसीईएन 06/2025581016.03.2026 से 27.03.202610.07.2026*30.09.2026दिसंबर 2026जनवरी 2027
एनटीपीसी - अंडर ग्रेजुएट स्तरसीईएन 07/2025305807.05.2026 से 09.05.2026 और 13.06.2026 से 20.06.2026 तक (25 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा होनी है)*17.09.2026*04.12.2026मार्च 2027अप्रैल 2027

(नोट: तालिका में दिए गए **''** चिह्न परीक्षाओं की संभावित तिथियों को दर्शाते हैं.)*

एनटीपीसी: गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां

- गैर -टाइपिंग श्रेणियों के लिए डीवी शुरू हो चुका है; टाइपिंग श्रेणियों के परिणाम शीघ्र ही आने की उम्मीद है।

- गैर-शिक्षण श्रेणियों के लिए मूल्यांकन शुरू हो चुका है; शिक्षण श्रेणियों के परिणाम शीघ्र ही आने की उम्मीद है।

रेलवे भर्ती बोर्डों की भर्ती प्रक्रिया जटिल और व्यापक होती है, जिसमें देशभर के कई शहरों और केंद्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए ये कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं कई चरणों में आयोजित की जाती हैं और विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमियों के उम्मीदवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। इस बहु-शहर, बहु-चरण और बहुभाषी ढांचे के लिए व्यापक समन्वय और सुदृढ़ तकनीकी प्रणालियों की आवश्यकता होती है, ताकि पूरी भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता, मानकीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

आयोजित परीक्षाएं और घोषित परिणाम

परीक्षा का नामसीईएन सं.अधिसूचित रिक्तिप्रथम चरण सीबीटीद्वितीय चरण सीबीटी/पीईटीतृतीय चरण सीबीटी/ टीएएसटी/ सीबीटीएसटी आदिडीवी और एमई (इसके बाद)
एनटीपीसी - स्नातक स्तरसीईएन 05/2024811305.06.25 से 24.06.25 तक13.10.202528.12.2025 और 11.02.2026मई 2026 से आगे*
एनटीपीसी - अंडर ग्रेजुएट स्तरसीईएन 06/202434457.08.2025 से 09.09.2025 तक (19 दिन; 57 पारी)20.12.202513.02.2026जून 2026*
मंत्रालयी और अलग-अलग श्रेणियांसीईएन 07/2024103610.09.2025 से 13.09.2025 तक28.12.2025लागू नहींजून 2026**
तकनीशियनसीईएन 02/2025623806.03.2026 से 13.03.2026 तकलागू नहींलागू नहींजून 2026
पैरामेडिकल श्रेणियांसीईएन 03/202543411.03.2026 से 13.03.2026 तकलागू नहींलागू नहींजून 2026

वो भर्ती प्रक्रिया जो पूरी हो चुकी है

पदकेंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्याअधिसूचित रिक्तिअधिसूचित रिक्ति (महीना/वर्ष)अब तक पैनलबद्ध (भर्ती किए गए)
सहायक लोको पायलट (एएलपी)सीईएन 01/202418799दिसंबर 202517193
तकनीशियनसीईएन 02/202414298जुलाई 202513416
उप निरीक्षकसीईएन आरपीएफ 01/2024452जनवरी 2026450
कांस्टेबलसीईएन आरपीएफ 02/20244208मार्च 20264205
जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमएसीईएन 03/20247951अक्टूबर 20257333
पैरामेडिकल श्रेणियांसीईएन 04/20241376अक्टूबर 20251184

पारदर्शिता और संवाद

रेल मंत्री ने रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB) को उम्मीदवारों के साथ बेहतर संवाद करने और गलत सूचनाओं का तुरंत खंडन करने का भी निर्देश दिया है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे

वैष्णव ने विभागीय परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में बदलने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर बल दिया कि जहां भी संभव हो, अधिक से अधिक टैबलेट आधारित परीक्षाएं शुरू की जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया तेज, अधिक कुशल और उपयोगकर्ता के अनुकूल हो सके।

परीक्षाओं में बहुभाषी सहायता पर भी जोर दिया गया, क्योंकि परीक्षाएं पहले से ही अलग-अलग शहरों में और कई शिफ्टों में कई भाषाओं में कराई जा रही हैं, जिससे देश भर में विविध भाषाई पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए व्यापक पहुंच सुनिश्चित होती है और भाषा की रूकावट के बिना भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्ष और समान भागीदारी सुगम होती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।