RRB Group D Result date : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट डेट पर बड़ा अपडेट, ताजा नोटिस जारी, अब नतीजे इस तिथि के बाद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RRB Group D Result date : रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में बैठने वाले अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अपनी डिटेल्स अपडेट के लिए 23 जून तक का समय दिया गया है। इसके बाद रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीबीटी का रिजल्ट जारी हो सकेगा।

RRB Group D Result date : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट डेट पर बड़ा अपडेट, ताजा नोटिस जारी, अब नतीजे इस तिथि के बाद

RRB Group D Result date : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट अब 23 जून 2026 के बाद ही घोषित हो सकेगा। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कहा है जिन्होंने रिजल्ट अवेटेड होने के चलते आवेदन के दौरान अपने मार्क्स नहीं भरे थे। आरआरबी ने कहा कि मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की मॉडिफिकेशन विंडो 17 जून 2026 से 23 जून 2026 तक खोली जाएगी। यह सुविधा केवल उन्हीं अप्रेंटिस ( CCAA) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जो सीबीटी में उपस्थित हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपने अंक नहीं दिए थे, और जिन्होंने अपनी अंतिम NCVT परीक्षा की तिथि अंकित की थी। ऐसे उम्मीदवार इस विंडो का उपयोग करके अपने प्रमाणपत्र का विवरण और NCVT परीक्षा में प्राप्त अंकों को अपडेट कर सकते हैं।

जाहिर है कि रेलवे अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अपनी डिटेल्स अपडेट के लिए 23 जून तक का समय दिया गया है। इसके बाद रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीबीटी का रिजल्ट जारी हो सकेगा।

RRB Group D Result 2024 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1- अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- RRB Group D रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने पर, रिजल्ट की PDF खुल जाएगी

स्टेप 4- RRB Group D रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें

स्टेप 5- रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे सेव क

लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। सीबीटी का रिजल्ट जोनवार अलग-अलग PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट और जोनवार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं, का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउउनलोड कर सकेंगे।

रेलवे कह चुका है कि रिजल्ट जून में ही जारी होगा

कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। वे एक्स पर अपने ट्वीट में लगातार रेल मंत्री, रेलवे, रेल मंत्रालय को टैग कर रहे थे। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले का इंतजार कर रहा है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थी यह दावा कर रहे हैं कि कोर्ट का स्टे हट गया है और अब परिणाम जारी करना चाहिए।

rb

डिटेल्स न भरने पर न वेटेज मिलेगा, न फिजिकल से छूट

आरआरबी ने कहा कि इन डिटेल्स को दर्ज करना अनिवार्य है क्योंकि इनके आधार पर ही उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त वेटेज और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट का लाभ मिलेगा। जो अभ्यर्थी इस समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी अपडेट करने में नाकाम रहेंगे, उन्हें रेलवे प्रतिष्ठान से प्रशिक्षित प्रशिक्षु के रूप में मिलने वाले विशेष लाभों से वंचित कर दिया जाएगा

रेलवे ने ताजा नोटिस में क्या कहा-

1. रेलवे प्रतिष्ठान में प्रशिक्षित CCAAs को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय उनकी NCVT परीक्षा में प्राप्त अंकों का उचित वेटेज दिया जाता है। इसके अलावा, रेलवे में प्रशिक्षित CCAAs को शारीरिक दक्षता परीक्षा देने से भी छूट प्राप्त है।

2. केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2024 के पैरा 12.2 के अनुसार, जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपनी NCVT परीक्षा में शामिल हो चुके थे, भले ही उनका परिणाम घोषित न हुआ हो, उन्हें एक्ट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा करने वाला माना गया है।

3. 03.02.2025 के नोटिस के माध्यम से, उन CCAA उम्मीदवारों को (जिनके पास आवेदन की तिथि पर NCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) मौजूद था) अपने ऑनलाइन आवेदन में प्रशिक्षण की अवधि, प्रमाणपत्र का विवरण और प्राप्त अंक भरने की सलाह दी गई थी। उसी नोटिस में, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन की अंतिम तिथि से पहले NCVT परीक्षा दी थी लेकिन उनका परिणाम नहीं आया था, उन्हें आवेदन में अपनी परीक्षा की तिथि के साथ यह दर्शाने के लिए कहा गया था कि उनके परिणाम की प्रतीक्षा है।

4. अब ऐसे उम्मीदवारों को उनके प्रमाणपत्र का विवरण और NCVT परीक्षा में प्राप्त अंक दर्ज करने की सुविधा देने के लिए, ताकि CCAA कोटे के तहत उनके वेटेज की गणना की जा सके, CEN नंबर 08/2024 के तहत आवेदन में संशोधन के लिए एक 'मॉडिफिकेशन विंडो' 17.06.2026 (00:01 बजे) से 23.06.2026 (23:59 बजे) तक खोली जाएगी। यह सुविधा केवल उन्हीं CCAA उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जो CBT में उपस्थित हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपने अंक नहीं दिए थे, और जिन्होंने अपनी अंतिम NCVT परीक्षा की तिथि अंकित की थी। ऐसे उम्मीदवार इस विंडो का उपयोग करके अपने प्रमाणपत्र का विवरण और NCVT परीक्षा में प्राप्त अंकों को अपडेट कर सकते हैं।

5. जो उम्मीदवार इस मॉडिफिकेशन विंडो के दौरान ऑनलाइन आवेदन में अपने प्रमाणपत्र का विवरण और अंक अपडेट करने में विफल रहेंगे, उन्हें रेलवे प्रतिष्ठान में प्रशिक्षित और NCVT द्वारा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) प्राप्त CCAA के रूप में नहीं माना जाएगा।

6. उम्मीदवारों द्वारा भरे गए NCVT परीक्षा के विवरणों की जाँच दस्तावेज सत्यापन के समय की जाएगी। उम्मीदवारों की उम्मीदवारी इन विवरणों की सत्यता और सटीकता पर निर्भर करेगी।

कब हुई थी परीक्षा

32438 पदों के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी। आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी को बंद कर दी गई थी। फिजिकल टेस्ट के लिए ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तारीख जून 2026 है। सीबीटी परीक्षा 32,438 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।

नियम के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 20 फीसदी पद रेलवे प्रतिष्ठानों से अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग (CCAA) हासिल करने वाले युवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा CCAA अप्रेंटाइसशिप अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। यानी इन्हें दौड़ से छूट होगी। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का प्रावधान है जिसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।