RRB Group D Result : धड़कनें बढ़ीं, जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, फिजिकल टेस्ट की तैयारी तेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RRB Group D Result date 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की राह देख रहे अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। रिजल्ट 23 जून 2026 के बाद कभी भी घोषित हो सकता है।

rrb group d result 2026

RRB Group D Result 2025 date : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी होने वाला है। एक करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की राह देख रहे अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। रिजल्ट 23 जून 2026 के बाद कभी भी घोषित हो सकता है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कहा है जिन्होंने रिजल्ट अवेटेड होने के चलते आवेदन के दौरान अपने मार्क्स नहीं भरे थे। आरआरबी ने कहा कि मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की मॉडिफिकेशन विंडो 23 जून 2026 तक खोली हुई है। इसके बाद रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीबीटी का रिजल्ट जारी हो सकेगा।

फिजिकल की तैयारियां तेज

नतीजों का घड़ी नजदीक आते ही लाखों अभ्यर्थियों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। पास होने की उम्मीद कर रहे युवाओं ने अगले चरण की फिजिकल टेस्ट की तैयारियां तेज कर दी है। वे मैदान में टाइमिंग के साथ अपनी दौड़ पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं।

RRB Group D Result 2024 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1- अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- RRB Group D रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने पर, रिजल्ट की PDF खुल जाएगी

स्टेप 4- RRB Group D रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें

स्टेप 5- रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें।

GK और करेंट अफेयर्स क्विज में हिस्सा लेकर करें अपनी नॉलेज टेस्ट

लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। सीबीटी का रिजल्ट जोनवार अलग-अलग PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट और जोनवार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं, का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउउनलोड कर सकेंगे।

rrb

rr

रेलवे कह चुका है कि रिजल्ट जून में ही जारी होगा

कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। वे एक्स पर अपने ट्वीट में लगातार रेल मंत्री, रेलवे, रेल मंत्रालय को टैग कर रहे थे। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थी यह दावा कर रहे हैं कि कोर्ट का स्टे हट गया है और अब परिणाम जारी करना चाहिए।

कब हुई थी परीक्षा

32438 पदों के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी। आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी को बंद कर दी गई थी। फिजिकल टेस्ट के लिए ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तारीख जून 2026 है। सीबीटी परीक्षा 32,438 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।

अगला चरण फिजिकल टेस्ट का

लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा जिसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।