RRB Group D Result : धड़कनें हुईं तेज, जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, कैसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

RRB Group D Result 2026 Sarkari Result : रेलवे ग्रुप डी भर्ती के CBT का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। परिणाम का काउंटडाउन शरू हो गया है। नतीजे इस माह कभी भी आ सकते हैं। रेलवे पहले ही कह चुका है कि नतीजे जून में घोषित होंगे।

RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026 Sarkari Result : रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट 2024 बहुत जल्द जारी होने वाला है। परिणाम का काउंटडाउन शरू हो गया है। नतीजे इस माह कभी भी आ सकते हैं। रेलवे पहले ही कह चुका है कि नतीजे जून में घोषित होंगे। एक करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की राह देख रहे अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था। मेरिट बनते ही नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं।

RRB Group D Result 2024 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1- अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- RRB Group D रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने पर, रिजल्ट की PDF खुल जाएगी

स्टेप 4- RRB Group D रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें

स्टेप 5- रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे सेव करे

लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। सीबीटी का रिजल्ट जोनवार अलग-अलग PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट और जोनवार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं, का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउउनलोड कर सकेंगे।

कहां चेक कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, देखें रीजन वाइज आरआरबी वेबसाइट

रेलवे भर्ती बोर्ड, अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, अजमेर – www.rrbajmer.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, प्रयागराज – www.rrbpryj.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, मालदा – www.rrbmalda.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffarpur.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, पटना – www.rrbpatna.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, रांची – www.rrbranchi.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in

रेलवे भर्ती बोर्ड, तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in

नियम के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 20 फीसदी पद रेलवे प्रतिष्ठानों से अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग (CCAA) हासिल करने वाले युवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा CCAA अप्रेंटाइसशिप अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। यानी इन्हें दौड़ से छूट होगी। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का प्रावधान है जिसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़धड़कनें बढ़ीं, जारी होने वाला है रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, कैसे करें चेक