RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर रेल मंत्रालय ने फिर दिया बड़ा अपडेट, बताया 3 बड़ी भर्तियों का स्टेटस
रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को फर्जी और भ्रामक बताया है, जिसमें RRB भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी और भर्ती प्रक्रिया लंबित होने का दावा किया गया था।

RRB Group D Result kab aayega , Sarkari Result : रेल मंत्रालय ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट दिया है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में किए जा रहे उस दावे को फर्जी करार दिया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि 2024 की आरआरबी भर्ती परीक्षाओं की सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) चल रहा है, रिजल्ट का अता पता नहीं है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि 2024 की कई भर्तियों का सब कुछ पूरा है, लेकिन परिणाम पेंडिंग है। BAP राजस्थान मीडिया प्रभारी अश्विनी सोनी के एक्स अकाउंट से यह छोटा सा वीडियो क्लिप ट्वीट किया गया है जिसमें एसएससी सीजीएल ( SSC CGL ) की कोचिंग के लिए मशहूर अभिनय सर यह कहते दिख रहे हैं कि इतनी बुरी स्थिति भारत की कभी नहीं देखी। 2024 की रेलवे भर्तियों के सीबीटी चल रहे हैं। परिणाम का कुछ नहीं पता। कई भर्तियों के सब कुछ कंपलीट है लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं आया है। जॉइनिंग नहीं हुई है। अभिनय सर वीडियो में यह सवाल उठाते दिख रहे हैं कि अभ्यर्थियों की उम्मीद की कितनी परीक्षा ली जाएगी।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रेल मंत्रालय ने कहा, 'वीडियो में किया गया दावा गलत और गुमराह करने वाला है।'
रेलवे ने इन 3 बड़ी भर्तियों का स्टेटस किया जारी
- असिस्टेंट लोको पायलट (CEN 01/2024), टेक्नीशियन ग्रेड I और III (CEN 02/2024), सब-इंस्पेक्टर (CEN RPF 01/2024), कांस्टेबल (CEN RPF 02/2024), JE/DMS/CMA (CEN 03/2024), और पैरामेडिकल श्रेणियों (CEN 04/2024) के परिणाम पहले ही प्रकाशित किए जा चुके हैं और उम्मीदवारों को सेवा में शामिल कर लिया गया है।
- एनटीपीसी (NTPC) ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल (CEN 05/2024), (CEN 06/2024), और मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड श्रेणियों (CEN 07/2024) के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं तथा दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है।
- रेलवे लेवल-1 श्रेणियों (CEN 08/2024) की भर्ती प्रक्रिया में लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार शामिल हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है और परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
रेलवे कह चुका है कि रिजल्ट जून में ही जारी होगा
कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। वे एक्स पर अपने ट्वीट में लगातार रेल मंत्री, रेलवे, रेल मंत्रालय को टैग कर रहे थे।
रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले का इंतजार कर रहा है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी हो सकता है। यह भी कहा गया कि ग्रुप डी भर्ती का परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
RRB Group D Result : रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।
RRB Group D रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने पर, रिजल्ट की PDF खुल जाएगी
RRB Group D रिजल्ट PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें
रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें
कब हुई थी परीक्षा
32438 पदों के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थी। आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन विंडो 23 फरवरी को बंद कर दी गई थी। फिजिकल टेस्ट के लिए ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तारीख जून 2026 है। सीबीटी परीक्षा 32,438 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।
वेटेज को लेकर विवाद
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया में एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले वेटेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विषय पर तेलंगाना हाई कोर्ट में मामला लंबित है।
नियम के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 20 फीसदी पद रेलवे प्रतिष्ठानों से अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग (CCAA) हासिल करने वाले युवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा CCAA अप्रेंटाइसशिप अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। यानी इन्हें दौड़ से छूट होगी। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट का प्रावधान है जिसमें पुरुषों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लेकिन अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को इस दौड़ से छूट होगी।
लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। सीबीटी का रिजल्ट जोनवार अलग-अलग PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ पीडीएफ के रूप में मेरिट लिस्ट और जोनवार कट-ऑफ अंक भी पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल हैं, का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउउनलोड कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


