RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी के 22,195 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, 10वीं पास करें अप्लाई

Mar 02, 2026 08:48 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) के 22,195 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज 2 मार्च 2026 है।

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी के 22,195 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, 10वीं पास करें अप्लाई

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) के 22,195 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज 2 मार्च 2026 है।

जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अभी तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अभी रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों या rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए फौरन प्रक्रिया पूरी करना समझदारी होगी।

भर्ती की डिटेल्स और पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा। कुल 22,195 रिक्तियां उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर हैं जो केंद्र सरकार के तहत स्थायी नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश में हैं।

जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को इन तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो): आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद सुधार के लिए एक छोटा समय दिया जाएगा (आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार)।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी मांगा गया है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

RRB ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें सोशल साइंस, गणित, रीजनिंग और जनरल अवेरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़ और वजन उठाना शामिल होता है।

डॉक्यूमेंट वेरिपिकेशन और मेडिकल: अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये (परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार रिफंड का प्रावधान)।

SC/ST/महिला/दिव्यांग/अल्पसंख्यक: 250 रुपये।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। वहां 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।