Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB Group D: Railway petitions dismissed in court, more than 100 candidates to get jobs
RRB Group D : रेलवे की याचिकाएं कोर्ट में खारिज, 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी

RRB Group D : रेलवे की याचिकाएं कोर्ट में खारिज, 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी

संक्षेप:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए 2010 में जारी अधिसूचना के तहत चयन के लिए आवेदन करने वाले 100 से अधिक उम्मीदवारों को जॉइनिंग मिलने के रास्ते खुल गए हैं।

Dec 10, 2025 01:30 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए 2010 में जारी अधिसूचना के तहत चयन के लिए आवेदन करने वाले 100 से अधिक उम्मीदवारों को जॉइनिंग मिलने के रास्ते खुल गए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट ने रेलवे की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट ने रेलवे की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। रेलवे ने कैट (केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण) के फैसले को चुनौती दी थी। इस फैसले के बाद अब योग्य उम्मीदवारों की रिप्लेसमेंट कोटा के तहत जॉइनिंग मिलने का रास्ता साफ हो गया है

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें कि मामला रेलवे की 2010 की ग्रुप डी भर्ती से जुड़ा है रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने 15 दिसंबर 2010 को ग्रुप डी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। कई वर्षों बाद भी नियुक्ति नहीं होने पर चयनितों के पैनल में शामिल उम्मीदवारों ने कैट में अपील की थी। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कैट ने 6 मार्च 2024 को दिए गए फैसले में रेलवे को निर्देश दिया था कि 17 जून 2008 की अधिसूचना के अनुसार रिप्लेसमेंट कोटा के तहत रिक्तियों की स्थिति की जांच करें। यदि पद खाली है तो याचिकाकर्ताओं को ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति देने पर विचार किया जाए।

कैट के इस आदेश के खिलाफ रेलवे ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इसमें तर्क दिया कि चयनित पैनल में शामिल होने से किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति का निहित अधिकार नहीं मिल जाता। हाईकोर्ट ने रेलवे की याचिकाएं खारिज कर कैट के आदेश को सही ठहराया। इस फैसले के बाद अब योग्य उम्मीदवारों की रिप्लेसमेंट कोटा के तहत नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

62000 नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती का नोटिस वायरल

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 के आयोजन के बीच नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती निकलने का नोटिस तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस के मुताबिक रेलवे में ग्रुप डी (लेवल-1) के 62,460 पदों पर भर्ती निकलेगी। इस नोटिस में लेवल 1 पद के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड, आयु सीमा (18–33 वर्ष) और कुल वैकेंसी की जानकारी दी गई है। कुल वैकेंसी 62460 बताई गई है। लेकिन सच यह है कि अभी रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई नोटिस आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। किसी भी आरआरबी की वेबसाइट पर इस तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया है।

हालांकि सभी अभ्यर्थियों को नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती निकलने का इंतजार है। वर्तमान में 32000 पदों के लिए परीक्षा ली जा रही है। वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है। एएलपी और टेक्निशियन एवं आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी निकल चुकी है। अब ग्रुप डी (लेवल-1) की भर्तियों का इंतजार है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।