Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB Group D Exam City out download at rrbcdg gov in rrbpryj rrbpatna railway group d exam city direct link admit card
RRB Group D Exam City OUT, Link : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड कब

RRB Group D Exam City OUT, Link : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड कब

संक्षेप:

RRB Group D Exam City OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 19, 2025 07:03 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RRB Group D Exam City OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। अगर कोई पासवर्ड भूल गया है तो वह www.rrbapply.gov.in पर जाकर फिर से हासिल कर सकता है। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों को पता चल गया है कि उनका एग्जाम किस डेट को किस शहर में है। एग्जाम सिटी व डेट के साथ साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक होगा। परीक्षार्थी चार चार दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 नवंबर को है उनके एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर को जारी होंगे। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पहले 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन कोर्ट में लंबित केस के चलते इसमें देरी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी ( How to download RRB Group D Exam City )

- सबसे पहले अपने आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।

- Level 1 Exam City इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

- नई विंडो खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालें।

- आपका डैशबोर्ड खुलने पर एग्जाम सिटी डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट ले लें।

ऑरिजनल आधार कार्ड या ई वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट लाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। ऐसे में एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट भी साथ लेना जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने पहले से आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो वे rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके अपनी पहचान ऑथेंटिकेट करें ताकि परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश हो सके। जिन्होंने आवेदन जमा करने के दौरान अपना आधार सत्यापित किया है, वे परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे में

असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड डेट कब

सीबीटी पैटर्न

सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।