RRB Group D Exam : पिंटू के बदले संटू दे रहा था रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, खुल गई पोल
RRB Group D Exam : बलियापुर में पलानी आमागाड़ा डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में गुरुवार को दूसरे के बदले रेलवे प्रतियोगिता परीक्षा दे रहा फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी संटू कुमार को जेल भेज दिया है।

RRB Group D Exam : बलियापुर में पलानी आमागाड़ा डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में गुरुवार को दूसरे के बदले रेलवे प्रतियोगिता परीक्षा दे रहा फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी संटू कुमार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि संटू कुमार नामक फर्जी अभ्यर्थी पिंटू कुमार नामक अभ्यर्थी के बदले रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दे रहा था। पलानी आमागाड़ा डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में बुधवार को वीक्षकों ने संदेह होते ही पड़ताल शुरू की। संदेह की पुष्टि होने पर वीक्षकों ने तुरंत घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस फर्जी अभ्यर्थी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। फर्जी अभ्यर्थी ने अपना पता वर्षाबाद शंभूगंज बांका (बिहार) बताया है। वहीं अभ्यर्थी मुंगेर का रहने वाला है।
नई 22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती से अभ्यर्थी निराश, 10वीं पास या ITI क्या होगी योग्यता
रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी (लेवल 1) के 11 अलग-अलग पदों पर कुल 22000 हजार पदों पर नई भर्तियों की इजाजत दे दी है। उम्मीद है दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है। एएलपी और टेक्निशियन एवं आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी निकल चुकी है। अब ग्रुप डी की भर्तियों का इंतजार है। लेकिन रेलवे की इस नई 22000 भर्ती के प्रस्ताव से अभ्यर्थी निराश हैं। उनका कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं तो इतनी कम वैकेंसी क्यों निकाली जा रही है। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी रेलवे मंत्रालय को टैग करते हुए लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं।
योग्यता पर भी सवाल
इस बार रेलवे में आईटीआई योग्यता होगी या फिर 10वीं पास। क्या सभी 10वीं युवाओं को सभी पदों के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा या फिर कुछ पदों पर ही 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे। और कुछ पद आईआईटी सर्टिफिकेट वालों के लिए ही होंगे। इन सब सवालों पर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
कहां कितने पद
भर्ती में पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं। नई 22000 ग्रुप डी भर्ती में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जहां कुल 12,500 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11 हजार पद सृजित किए गए हैं। ट्रैफिक प्वाइंट बी के 5000 पद सृजित किए गए हैं। अस्सिटेंट (एस एवं टी) 1500, अस्सिटेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1000, अस्सिटेंट ऑपरेशन 500, अस्सिटेंट लोको शीट 200, अस्सिटेंट (टीआरडी) 800, अस्सिटेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600 पद और असिस्टेंट (ब्रिज) 600 पद सृजित किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


