RRB Group D Exam : 22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 1 सीट के 238 दावेदार, कितने लाख ने किया आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के ग्रुप डी लेवल-1 में नौकरी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। ग्रुप डी के लिए 22195 सीटें निकाली गई हैं, जबकि आवेदकों की संख्या 53 लाख से अधिक है। इसमें अलग-अलग बोर्डों में बिहार के अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

RRB Group D Exam : 22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 1 सीट के 238 दावेदार, कितने लाख ने किया आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के ग्रुप डी लेवल-1 में नौकरी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। ग्रुप डी के लिए 22195 सीटें निकाली गई हैं, जबकि आवेदकों की संख्या 53 लाख से अधिक है। इसमें अलग-अलग बोर्डों में बिहार के अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है। आवेदकों की संख्या के अनुसार एक सीट पर 238 उम्मीदवारों के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा होगी। वर्ष 2019 में इस पद के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आरआरबी के पदाधिकारियों की माने तो ग्रुप डी में भर्ती के लिए बड़े शैक्षणिक उम्मीदवारों ने भी आवेदन कर दिया है। सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थी ग्रुप-डी की नौकरी के लिए भी मजबूर हैं।

परीक्षा तीन से 21 अगस्त तक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी लेवल-1 के विभिन्न पदों यानी ग्रुप-डी की सीबीटी का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 3 से 21 अगस्त तक होगी। बिहार से 10 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा शहर और तिथि देख सकेंगे।

आधार सत्यापन अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापन आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा।

कहां कितने पद

सर्वाधिक 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के हैं। प्वाइंट्समैन-बी के 5,053, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम के 1,509 पदों समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां होंगी। आरआरबी प्रयागराज के तहत 1,183 पद भरे जाएंगे, जिनमें 600 पद ट्रैक मेंटेनर के हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न

लिखित परीक्षा का पैटर्न पिछली बार जैसा ही रखा गया है। कोई बदलाव नहीं है। सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

नेगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

नॉर्मलाइजेशन होगा

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।