Hindi Newsकरियर न्यूज़rrb group d exam 2025 city intimation slip admit card date exam pattern minimum qualifying marks
RRB Group D Exam 2025 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, देखें परीक्षा का पैटर्न और क्वालीफाइंग मार्क

RRB Group D Exam 2025 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, देखें परीक्षा का पैटर्न और क्वालीफाइंग मार्क

संक्षेप:

RRB Group D Exam 2025 : RRB ने Group D परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक होगी। आइए जानते हैं इस परीक्षा के पैटर्न और मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स के बारे में...

Nov 19, 2025 06:48 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB Group D Exam 2025 : भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक RRB Group D अब आखिरकार तय कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एग्जाम सिटी की जानकारी (City Intimation Slip) जारी कर दी, जिसके बाद लाखों उम्मीदवार अब परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत के साथ जुट गए। यह परीक्षा अब 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी। आइए जानते हैं इस परीक्षा के पैटर्न के बारे में साथ ही जानेंगे कि इस परीक्षा को पास करने के लिए मिनिमम कितना क्वालिफाइंग मार्क लाना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

RRB Group D Exam 2025 : परीक्षा पैटर्न

परीक्षा 90 मिनट की होगी और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा का मोड कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगा।

सेक्शन्स:

  • सामान्य विज्ञान - 25 प्रश्न
  • गणित - 25 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि एवं तर्क - 30 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स - 20 प्रश्न

गौरतलब है कि हर गलत जवाब पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। आरआरबी अंतिम स्कोर तय करने के लिए नॉर्मलाइजेशन अपनाएगा। सीबीटी के बाद तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

RRB Group D Exam 2025 : न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

  • अनारक्षित - 40%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) - 40%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) - 30%
  • अनुसूचित जाति (एससी) - 30%
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 30%

RRB Group D Exam 2025 : पहले 17 नवंबर से शुरू होनी थी परीक्षा

बता दें पहले यह परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अदालती मामले के चलते RRB को इसे स्थगित करना पड़ा। पिछले हफ्ते अदालत का आदेश आने के बाद RRB ने तुरंत नई तारीख़ें फाइनल कर दीं और अब पूरी प्रक्रिया फिर से तय रफ्तार पकड़ चुकी है।

RRB Group D Exam 2025 : एडमिट कार्ड कब आएगा?

आरआरबी ने साफ बताया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 27 नवंबर को है, वे 23 या 24 नवंबर को अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप दोनों ही आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सिटी स्लिप में दिए गए परीक्षा शहर और केंद्र विवरण को ध्यान से पढ़ें और यात्रा से जुड़े इंतज़ाम समय पर कर लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।