RRB Group D Answer Key: रेलवे ग्रुप डी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 23 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

Feb 17, 2026 05:17 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RRB Group D Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा की ‘प्रोविजनल आंसर-की’ और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इसके साथ ही, बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेकशन विंडो का लिंक भी एक्टिव कर दिया है।

RRB Group D Answer Key: रेलवे ग्रुप डी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 23 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

RRB Group D Answer Key Download Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा की ‘प्रोविजनल आंसर-की’ और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इसके साथ ही, बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेकशन विंडो का लिंक भी एक्टिव कर दिया है जिन्हें किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है।

RRB Group D Answer Key 2026 Direct Link

आंसर-की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके आंसर-की देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर यह मिलान कर सकते हैं कि उन्होंने कौन सा विकल्प चुना था और रेलवे के अनुसार सही उत्तर क्या है। इससे उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और समय

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आपत्ति दर्ज करने के लिए एक सख्त समय सीमा निर्धारित की है:

आंसर-की देखने की शुरुआत: 17 फरवरी 2026 से।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करा दें।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और शुल्क

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि रेलवे द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है या प्रश्न में कोई गलती है, तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 50 रुपये + बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क उस बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था। गलत पाई गई आपत्तियों के लिए कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

भुगतान के तरीके

रेलवे ने शुल्क जमा करने के लिए सभी प्रमुख डिजिटल माध्यमों को अनुमति दी है। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/Rupay) और UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

अगला कदम: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

23 फरवरी तक प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय एक्सपर्ट द्वारा की जाएगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो प्रश्न पत्र में सुधार किया जाएगा और उसके बाद 'फाइनल आंसर-की' जारी की जाएगी। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे के विभिन्न विभागों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट और अन्य पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बेसब्री से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UK Board Result 2026, UK Board Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाए