RRB Group D Admit Card Download : रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, 53 लाख अभ्यर्थी, 22195 पद
RRB Group D Admit Card Download : रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से होनी है।

RRB Group D Admit Card Download : रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से होनी है। नियमानुसार जिनका एग्जाम 3 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड चार दिन पहले यानी आज 31 जुलाई को जारी हो जाने चाहिए। इन परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी पहले ही जारी हो चुकी है क्योंकि यह एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी हो रही है। रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा अब 3 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। यह 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन)।
कैसे और कहां डाउनलोड कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
स्टेप 1: ऑफिशियल RRB पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2: CEN 09/2025 के लिए RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड डालें।
स्टेप 4: अगर जरूरी हो तो कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 6: PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
दो आईडी प्रूफ लाने होंगे
आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने साथ दो मूल पहचान पत्र (Original ID Proofs) लाने होंगे, जिनमें से एक वही होना चाहिए जिसका उल्लेख आवेदन पत्र में किया गया था।
आधार कार्ड अनलॉक स्थिति में हो
परीक्षा केंद्र पर सुगम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका आधार अकाउंट UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।
क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न
सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।
नेगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।
नॉर्मलाइजेशन होगा
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।


