JOBS : रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 वैकेंसी बढ़ीं, अब 14627 पदों पर होगी भर्ती

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एलएलपी) में 3500 पदों की बढ़ोतरी की है। रेलवे ने पूर्व में 11,127 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस जारी किया था।

RRB
रेलवे भर्ती

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एलएलपी) में 3500 पदों की बढ़ोतरी की है। रेलवे ने पूर्व में 11,127 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस जारी किया था। पदों की समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने इसमें 3500 अतिरिक्त पद जोड़ने का निर्णय लिया है। अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 14,627 हो गई है। आरआरबी पटना ईसीआर में आता है। यहां भी रिक्तियों की संख्या बढ़ी है।

सीटों के बढ़ने से बिहार के युवाओं को भी लाभ होगा। बिहार से आरआरबी की परीक्षा में दस लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। बिहार के अभ्यर्थी देश के सभी बोर्ड में आवेदन करते हैं।

सात जोन में रिक्तियों में बढ़ोतरी

बोर्ड के आदेश में अतिरिक्त पदों का जोनवार वितरण भी किया गया है। इसके तहत पूर्व तट रेलवे को 450, पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) को 500, दक्षिण मध्य रेलवे को 700, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 200, दक्षिण पूर्व रेलवे को 790, मेट्रो रेलवे को 360 और पश्चिम रेलवे को 500 पद आवंटित किए गए हैं। मेट्रो रेलवे का इंडेंट एसईआर द्वारा रखा जाएगा। बोर्ड ने जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वे अतिरिक्त इंडेंट को पोर्टल पर तय समय सीमा में अपलोड करें। इंडेंटिंग यूनिट द्वारा 30 सितंबर से 1 अक्टूबर, पीसीपीओ द्वारा 5 अक्टूबर, आरआरबी द्वारा 6 अक्टूबर और नोडल आरआरबी द्वारा 7 अक्टूबर से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम रिक्तियों का विवरण जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 वैकेंसी बढ़ीं