नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22 फीसदी पद खाली, आरआरबी प्रयागराज में 75 वैकेंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेलवे में भर्ती की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही कर्मचारियों के करीब 22.5 प्रतिशत पद खाली हैं। आरआरबी प्रयागराज में स्वीकृत 681 पदों के सापेक्ष 606 कर्मचारी ही तैनात हैं।

rrb vacancy
रेलवे भर्ती

पीयूष श्रीवास्तव। प्रयागराज। रेलवे में भर्ती की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही कर्मचारियों के करीब 22.5 प्रतिशत पद खाली हैं। आरआरबी प्रयागराज में स्वीकृत 681 पदों के सापेक्ष 606 कर्मचारी ही तैनात हैं। यहां 75 पद रिक्त हैं। वहीं उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 36,196 स्वीकृत पदों में करीब 20 प्रतिशत पद खाली हैं। झांसी मंडल में करीब 19 प्रतिशत और आगरा मंडल में 12 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं।

रेलवे में लगातार नई भर्ती प्रक्रिया चलने के बावजूद भर्ती बोर्ड में कर्मचारियों की कमी का असर कामकाज पर पड़ने का मुद्दा कर्मचारी संगठनों ने उठाया है। आरआरबी में कर्मचारियों की कमी के बीच भर्ती परीक्षाओं से लेकर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े काम किए जा रहे हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि बीते माह हुई पीएनएम बैठक में रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। उनका कहना है कि रेलवे में बड़ी संख्या में पद खाली होने से मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त ड्यूटी का बोझ बढ़ रहा है। कर्मचारियों को समय पर अवकाश मिलने में भी कठिनाई हो रही है और लगातार अतिरिक्त काम करने से मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन लंबे समय से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग कर रहे हैं। रेलवे में नई परियोजनाओं के साथ नियमित ट्रेन संचालन का काम भी बढ़ रहा है। ऐसे में खाली पदों पर भर्ती नहीं होने से काम का दबाव मौजूदा कर्मचारियों पर ही बढ़ता रहेगा। इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि भर्ती एक नियमित प्रक्रिया है। सेवानिवृत्ति होने से जो पद खाली होते हैं, भर्ती के माध्यम से भरा जाता है।

ग्रुप डी भर्ती में दस्तावेज जांच और मेडिकल की बारी

प्रयागराज। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण का इंतजार है। आरआरसी प्रयागराज के अनुसार 25 से 31 जुलाई 2026 के बीच डीएसए ग्राउंड में 3736 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराई गई। सफल अभ्यर्थियों का अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर के बीच पूरी करने की तैयारी है। तारीख, स्थान और वर्गवार कटऑफ जल्द rrcpryj.org पर जारी होंगे। कुल 32438 पदों की भर्ती में प्रयागराज के हिस्से 2020 पद हैं। इनमें ट्रैक मैन के 821 पद शामिल हैं।

आरआरबी

रेलवे बोर्ड ने फीस रिफंड का मौका बढ़ाया

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा शुल्क वापसी से वंचित अभ्यर्थियों को बैंक विवरण सुधारने का एक और मौका दिया है। अब अभ्यर्थी तीन अक्तूबर की रात 11:55 बजे तक सही बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकेंगे। पहले अंतिम तारीख 28 सितंबर थी। वर्ष 2024 और 2025 की परीक्षाओं में जिन अभ्यर्थियों का रिफंड गलत या अधूरे बैंक विवरण और तकनीकी कारणों से अटक गया है, वे आरआरबी की वेबसाइट पर लॉगइन कर आधार से जुड़े सक्रिय बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22 फीसदी पद खाली