RPSC में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से

RPSC में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से

संक्षेप:

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से मूल्यांकन विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 15 अक्टूबर से शुरू हो गए है। इसके लिए 13 नवंबर 2024 की रात 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे।

Oct 15, 2024 04:49 pm ISTAnuradha Pandey
share

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से मूल्यांकन विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 15 अक्टूबर से शुरू हो गए है। इसके लिए 13 नवंबर 2024 की रात 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। जो आवेदन करना चाहते हैं, वो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरा विज्ञापन पढ़ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। आपको फॉर्म भरने के दिशा निर्देश दिए गए होंगे, जहां से आप आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहली बार ओटीआर भरने वाले उम्मीदवारों को अपना नाम, पिता का नाम डेट ऑफ बर्थ, लिंग, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। आपको अपना आवेदन करते समय लाइव फोटो अपलोड करनी चाहिए। आपको बता दें कि सामान्य वर्गस ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। इसके अलावा एससी, एसटी और ईडब्लूएस के लिए आवेदन फीस 400 रुपए निर्धारित की गई है। किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

एग्जाम मार्किंग स्कीम

पहले पेपर में सामान्य ज्ञान आएगा, जिसके लिए 2 घंटे दिए जाएंगे । यप पेपर 180 अंक का होगा। इसके बाद दूसरा पेपर में साख्यिकी , आयोजना, कंप्यूटर के लिए 300 अंक का पेपर होगा। इसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पास होने के लिए कम से कम 35 फीसदी अंक और दोनों प्रश्नों को मिलाकर 40 फीसदी अंक पास करने के लिए जरूरी होंगे।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।