RPSC RAS Vacancy : राजस्थान आरएएस 2026 में 607 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, कब होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस भर्ती 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। 607 पदों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 2 सितंबर को होगी।

RPSC RAS Vacancy : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन आज 4 जून से शुरू हो गए हैं। इसमें राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। चूंकि आरएएस भर्ती इससे पहले 2024 में आई थी इसलिए इसमें एक साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
योग्यता- स्नातक की डिग्री
इन पदों का सेवा-वार प्रमुख विवरण इस प्रकार है:
क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 57
2 राजस्थान पुलिस सेवा 26
3 राजस्थान लेखा सेवा 36
4 राजस्थान सहकारी सेवा 06
5 राजस्थान नियोजन सेवा 03
6 राजस्थान कारागार सेवा 05
7 राजस्थान उद्योग सेवा 12
8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 11
9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा 0
10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01
11 राजस्थान पर्यटन सेवा 06
12 राजस्थान परिवहन सेवा 10
13 राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा 01
14 राजस्थान देवस्थान सेवा 01
15 राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 06
16 राजस्थान महिला विकास सेवा 04
17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा 02
18 राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा 01
19 राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा 0
20 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा 02
21 राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी) 02
r
अधीनस्थ सेवाएं (415 पद)
क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) 06
2 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) 0
3 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) 109
4 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) 04
5 राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) 136
6 राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) 12
7 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA) 11
8 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA) 08
9 राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 20
10 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 05
11 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) 0
12 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) 0
13 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) 17
14 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) 02
15 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) 08
16 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) 06
17 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) 02
18 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) 01
19 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) 20
20 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) 02
21 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) 05
22 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA) 0
23 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) 34
24 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) 01
25 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) 0
26 राजस्थान अधीनस्थ सेवा ‘राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग’ (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) 06
सामान्य आयु सीमा (01.01.2027 के आधार पर):
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम ।
- इससे पूर्व का विज्ञापन वर्ष 2024 में जारी हुआ था, इसलिए सभी आवेदकों को संबंधित सेवा नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए: न्यूनतम आयु 25 वर्ष प्राप्त कर चुका हो, लेकिन अधिकतम 45 वर्ष का नहीं हुआ हो (01.01.2027 को) ।
विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट:
5 वर्ष की छूट:
राजस्थान राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ।
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए।
निशक्तजनों के लिए।
10 वर्ष की छूट:
राजस्थान राज्य की मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए
चयन - प्रारंभिक परीक्षा , मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।
प्रारंभिक परीक्षा से मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को पास किया जाता है। मुख्य परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है
परीक्षा शुल्क
- सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


