RPSC RAS परीक्षा की ST टॉपर रही SDM घूस लेते गिरफ्तार, IIT से BTech, मॉक इंटरव्यू में दिया जवाब वायरल

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वर्ष 2024 में आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा में एसटी वर्ग की टॉपर काजल मीणा पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी हो गई हैं। आरोप है कि जमीन से जुड़ी एक डिक्री के बदले करीब 60 हजार रुपये की मांग की गई थी।

RPSC RAS परीक्षा की ST टॉपर रही SDM घूस लेते गिरफ्तार, IIT से BTech, मॉक इंटरव्यू में दिया जवाब वायरल

वर्ष 2024 में आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा में एसटी वर्ग की टॉपर काजल मीणा पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी हो गई हैं। आरोप है कि जमीन से जुड़ी एक डिक्री (फैसले) के बदले करीब 60 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में एसडीएम काजल मीणा, उनके सहयोगी प्रवीण और एक रीडर दिनेश को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने कार्रवाई करते हुए इन सभी को रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले के बाद एक होनहार और टॉप रैंक हासिल करने वाली अधिकारी की शुरुआत ही विवादों में घिर गई है जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कौन हैं काजल मीणा

काजल मीणा 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं और करीब 6 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर नादौती में हुआ था। बडौली की रहने वाली काजल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल की थी। काजल ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक आईआईटी मंडी (हिमाचल) से पूरी की थी। आरएएस बनने से पहले ईपीएफओ और दूरसंचार विभाग में एएसओ रह चुकी है। 2017 में जेईएन पद पर सिलेक्शन हुआ, लेकिन जॉइन नहीं किया। दिसंबर 2021 में दिल्ली टेलीकॉम डिपार्टमेंट में नौकरी लगी।

पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के रूप में हुई है जिन्हें नादौती कस्बे में भूमि विवाद से संबंधित अंतिम डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। गुप्ता ने बताया कि शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया।

मामला दर्ज

शिकायत का सत्यापन करने के बाद सवाईमाधोपुर से एसीबी टीम ने जाल बिछाया और एसडीएम के लिए 50,000 रुपये तथा रीडर को अपने लिए 10,000 रुपेय की रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आरोपियों के पास मौजूद एक बैग से चार लाख रुपये भी बरामद किए, जिसे संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। एसीबी ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मॉक इंटरव्यू

पहली ही पोस्टिंग में घूस लेने के आरोप में गिफ्तार के बाद काजल मीणा का एक मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह उस सवाल का जवाब देते नजर आ रही है जिसमें पूछा गया था कि वह आईआईटी से बीटेक डिग्री धारक होकर प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं? वायरल इंटरव्यू क्लिप में इंटरव्यूअर पूछ रहा है कि आपने (काजल) आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में काफी अच्छी प्रतिशत से बीटेक किया है। अभी आप टेलीकॉम विभाग में ही काम कर रही हैं। टेक्निकल फील्ड में हैं। एक बीटेक वाले को टेक्निकल फील्ड में होना चाहिए। आप प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं? इस काजल ने उत्तर दिया था कि आरएएस हमारे राज्य की प्रीमियर व प्रतिष्ठित सेवा है। सैलरी बेनिफिट्स अच्छे हैं। प्रशासनिक अधिकार के पास इतनी पावर होती है कि वह आम जनता की जिंदगी में क्वालिटी बदलाव ला सकता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।