RPSC RAS Result 2024 OUT : राजस्थान आरएएस फाइनल रिजल्ट घोषित, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RPSC RAS Final Result 2024 OUT : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने परीक्षा में टॉप किया है।

RPSC RAS Result 2024 OUT : राजस्थान आरएएस फाइनल रिजल्ट घोषित, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

RPSC RAS Final Result 2024 OUT : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके इंटरव्यू शुक्रवार को समाप्त हुए थे। एक दिन बाद आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस 2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। जैसलमेर के वीरेंद्र चारण की दूसरी रैंक है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। अब जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। इंटरव्यू 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक चले।

RPSC RAS 2024 Toppers List - आरएएस 2024 टॉप 20

रैंक 1 - दिनेश विश्नोई (बाड़मेर, रोल नंबर: 1010371)

रैंक 2 - वीरेंद्र चारण (जैसलमेर, रोल नंबर: 1006165)

रैंक 3 - नवनीत शर्मा (भीलवाड़ा, रोल नंबर: 1007118)

रैंक 4 - रविंद्र सिंह (ब्यावर, रोल नंबर: 1004694)

रैंक 5 - विकास सियाग (बीकानेर, रोल नंबर: 1011057)

रैंक 6- ऐश्वर्या कंवर (बीकानेर, रोल नंबर: 1003725)

रैंक 7 - दिनेश (जोधपुर ग्रामीण, रोल नंबर: 1009388)

रैंक 8 -शालू (अनूपगढ़, रोल नंबर: 1004455)

रैंक 9 - भूपेंद्र सिंह (बालोतरा, रोल नंबर: 1005670)

रैंक 10 - राम सिंह गुर्जर (प्रतापगढ़, रोल नंबर: 1003279)

रैंक 11 - यशवंत सांदू (जोधपुर, रोल नंबर: 1003525)

रैंक 12 -कुलदीप शर्मा (जयपुर, रोल नंबर: 1014093)

रैंक 13 - कैलाश कुमार (बालोतरा, रोल नंबर: 1003098)

रैंक 14 -चानन सिंह इंदा (जोधपुर, रोल नंबर: 1010427)

रैंक 15 - अभय सिंह आंजना (प्रतापगढ़, रोल नंबर: 1007854)

रैंक 16 - कैलाश रणवा (डीडवाना-कुचामन, रोल नंबर: 1012002)

रैंक 17 - हरियश राजपुरोहित (अजमेर, रोल नंबर: 1003015)

रैंक 18 - उमंग रावल (डूंगरपुर, रोल नंबर: 1007916)

रैंक 19 - तनीषा यादव (जयपुर, रोल नंबर: 1013609)

रैंक 20 - वृंदा शेखावत (जयपुर, रोल नंबर: 1018607)

आयोग के अनुसार कुल 10 उम्मीदवारों का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। 3 का परिणाम कोर्ट में मामला लटका होने के कारण रोका है। दो अभ्यर्थियों के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है।

कौन हैं टॉपर दिनेश विश्नोई

बाड़मेर के भलीसर गांव के रहने वाले दिनेश की साल 2021 में 948वीं रैंक थीं। इसके बाद साल 2023 में 57वीं रैंक आई थी। फिलहाल दिनेश जयपुर में राजस्थान पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके पिता रामधन मांजू जिला शिक्षा अधिकारी से रिटायर्ड हैं। दिनेश चार भाई-बहन हैं। वे सबसे छोटे हैं। आरएस की तैयारी के दौरान उन्होंने पटवारी और ग्राम सेवक के रूप में भी नौकरी की। पटवारी की नौकरी के दौरान प्रशिक्षण और पोस्टिंग के कारण उनकी पढ़ाई में लगभग 6 महीने का ब्रेक आया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा जोश के साथ तैयारी शुरू की। उनकी यह रणनीति दिखाती है कि किसी एक पद (जैसे पटवारी या ग्राम सेवक) पर चयन होने के बावजूद सर्वश्रेष्ठ (RAS) के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024

- 2 सितंबर 2024: RPSC ने 733 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया।

- 18 अक्टूबर 2024: कुल 6 लाख 75 हजार (6,75,000) उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरे।

- 2 फरवरी 2025: प्री-एग्जाम (प्रारंभिक परीक्षा) आयोजित किया गया, जिसमें 3 लाख 75 हजार 657 (3,75,657) उम्मीदवार शामिल हुए।

- 17 फरवरी 2025: पदों की कुल संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई, जिनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद शामिल थे।

- 20 फरवरी 2025: प्री-एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 21,539 उम्मीदवारों को चयनित किया गया ।

- 17 और 18 जून 2025: मुख्य परीक्षा (मेंस एग्जाम) आयोजित की गई।

- 8 अक्टूबर 2025: मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए 2,461 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया।

रिजल्ट लिंक

नई आरएएस भर्ती पर संशय की स्थिति

आरपीएससी के कैलेंडर में 3 मई को आरएएस प्री एग्जाम प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में आरएएस 2026 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सरकार ने जनवरी में 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। अब तक कार्मिक विभाग से आरपीएससी को भर्ती की सूचना नहीं मिली है। लाखों अभ्यर्थी कंफ्यूज हैं कि 3 मई 2026 को परीक्षा होगी या नहीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।