Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Interview Dates 2025 released at rpsc.rajasthan.gov.in, check here complete Schedule
RPSC RAS Interview Dates 2025: RPSC RAS परीक्षा के दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसंबर से शुरू, जरूरी नियम जान लें

RPSC RAS Interview Dates 2025: RPSC RAS परीक्षा के दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसंबर से शुरू, जरूरी नियम जान लें

संक्षेप:

RPSC RAS Interview Schedule 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण के इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इंटरव्यू 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

Dec 08, 2025 12:28 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RPSC RAS Interview Schedule 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (RAS Exam 2024) के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण के इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोग के अनुसार, RAS भर्ती 2024 के लिए दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। यह चरण उन सभी उम्मीदवारों के लिए निर्णायक है जो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और अन्य संबद्ध सेवाओं में अपना स्थान सुरक्षित करना चाहते हैं।

इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

RPSC ने निर्देश दिए हैं कि बिना अनिवार्य डॉक्यूमेंट के किसी भी उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को इन चीजों को अपने साथ लाना अनिवार्य है-

डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF): ऑनलाइन भरे हुए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) की दो कॉपी साथ लानी होंगी। यह फॉर्म इंटरव्यू के लिए अनिवार्य है।

ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और फोटोकॉपी: अपने सभी ओरिजिनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ-साथ उनकी वेरिफाईड फोटोकॉपी भी साथ रखें।

आईडी कार्ड: एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस, साथ लाना अनिवार्य है।

फोटो: हाल ही में खींचा गया एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी साथ में ले जाएं।

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि वे सभी डॉक्यूमेंट की जांच पहले ही कर लें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

इंटरव्यू लेटर कब जारी होगा?

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेटर जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर लें। पत्र में इंटरव्यू की सही तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू भी 15 दिसंबर से

RPSC ने इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती 2021 के इंटरव्यू का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 22 विषयों के लिए इंटरव्यू 15 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को इन इंटरव्यू के लिए भी उसी तरह सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और फोटोकॉपी साथ लानी होंगी।

सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने इंटरव्यू की तैयारी पूरी गंभीरता से करें और तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।