Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC Police SI Admit Card 2025 OUT at rpsc.rajasthan.gov.in, here pdf download direct link
RPSC Police SI Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम एडमिट कार्ड 2025 rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC Police SI Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम एडमिट कार्ड 2025 rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

RPSC Police SI Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

Thu, 6 Nov 2025 04:40 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RPSC Police SI Admit Card 2025 Download Link: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 98 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

RPSC Police SI Admit Card 2025 Download Direct Link

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन मुख्य चरणों के माध्यम से किया जाएगा- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, और इंटरव्यू ।

लिखित परीक्षा का पैटर्न -

भर्ती का पहला स्टेप लिखित परीक्षा है, जो ऑब्जेक्टिव टाइप में ली जाएगी । इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे, जिनमें प्रत्येक की अवधि 2 घंटे होगी।

1. सामान्य हिंदी: यह पेपर कुल 200 अंकों का होगा ।

2. सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान: यह पेपर भी 200 अंकों का होगा ।

परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक और दोनों पेपरों के कुल अंकों में 40% अंक लाना जरूरी है । हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में 5 अंकों तक की छूट का प्रावधान है ।

चयन के अगले चरण-

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को, रिक्तियों की संख्या के मुकाबले 20 गुना तक, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा । यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है ।

जो उम्मीदवार लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण यानी इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए योग्य माना जाएगा । यह इंटरव्यू 50 अंकों का होगा ।

आयोग द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के आधार पर तैयार की जाएगी ।

RPSC Police SI Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।