RPSC APO Vacancy 2026: LLB पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 371 पदों पर भर्ती; फार्म भरने के लिए जरूरी योग्यताएं

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan RPSC APO Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), ने 'सहायक अभियोजन अधिकारी' (APO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 371 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

RPSC APO Vacancy 2026: LLB पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, 371 पदों पर भर्ती; फार्म भरने के लिए जरूरी योग्यताएं

RPSC APO Notification 2026: लॉ ग्रेजुएट्स और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने एक शानदार अवसर निकाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), ने 'सहायक अभियोजन अधिकारी' (APO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 371 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ (SSO) पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। नए अभ्यर्थियों को पहले अपनी 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें: 2 सितंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जून 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2026

प्रारंभिक परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 2 सितंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन? जानें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक यानी एलएलबी (LLB) की प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति/बोलियों की जानकारी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 के आधार पर गणना के अनुसार, सामान्य वर्ग के आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राजस्थान के मूल निवासी आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, MBC) के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

RPSC APO 2026 Notification Link

चयन प्रक्रिया और सैलरी स्केल

सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer - APO) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग (स्क्रीनिंग) ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें लॉ (70%) और हिंदी/अंग्रेजी व्याकरण (30%) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा विवरणात्मक परीक्षा होगी, जिसमें लॉ पेपर (300 अंक) और भाषा पेपर (100 अंक) शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच होगी।

सैलरी: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 के तहत बेहद आकर्षक वेतनमान, पेंशन (NPS), और चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।

कितना है शुल्क?

सामान्य वर्ग (General), क्रीमी लेयर के ओबीसी (OBC) और एमबीसी (MBC) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और सभी दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। अन्य राज्यों के सभी आवेदक सामान्य श्रेणी में गिने जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।