RPSC APO Vacancy 2026: LLB पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 371 सरकारी नौकरी पदों पर अभी करें अप्लाई
RPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 371 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी पास युवा आज 8 जून से 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 2 सितंबर को होगी।

Rajasthan RPSC APO Vacancy 2026: लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुके और सरकारी क्षेत्र में एक शानदार करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए राजस्थान से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने 'सहायक अभियोजन अधिकारी' (APO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में rpsc.rajasthan.gov.in पर आज 8 जून 2026 से शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आरपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 7 जुलाई 2026 की रात तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा अस्थायी रूप से 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित की जानी तय हुई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 371 खाली पदों को भरा जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक यानी एलएलबी (LLB) की प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति/बोलियों की जानकारी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 के आधार पर गणना के अनुसार, सामान्य वर्ग के आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राजस्थान के मूल निवासी आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, MBC) के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी स्केल
सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer - APO) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग (स्क्रीनिंग) ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें लॉ (70%) और हिंदी/अंग्रेजी व्याकरण (30%) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा विवरणात्मक परीक्षा होगी, जिसमें लॉ पेपर (300 अंक) और भाषा पेपर (100 अंक) शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच होगी।
सैलरी: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 के तहत बेहद आकर्षक वेतनमान, पेंशन (NPS), और चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।
कितना है शुल्क?
सामान्य वर्ग (General), क्रीमी लेयर के ओबीसी (OBC) और एमबीसी (MBC) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और सभी दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। अन्य राज्यों के सभी आवेदक सामान्य श्रेणी में गिने जाएंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


