RPSC AE Mains Exam 2026: राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर मेंस परीक्षा सेंटर की जानकारी जारी, 22-23 मार्च को होंगे एग्जाम
RPSC AE Mains Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2024 जिले की जानकारी जारी कर दी है। यह महत्वपूर्ण परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

RPSC AE Mains Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्मिक विभाग के लिए आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1036 पदों पर योग्य इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसएसओ (SSO) पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
19 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, एसएसओ पोर्टल के 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' लिंक से भी इसे प्राप्त किया जा सकता है।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
यह परीक्षा दो दिनों तक दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
सुबह की शिफ्ट: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दोपहर की शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2025 में हुई थी, जिसका परिणाम नवंबर में जारी किया गया था। कुल 2413 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है, जो अब इस लिखित परीक्षा में अपना भाग्य आजमाएंगे।
कैलकुलेटर और पेन को लेकर विशेष छूट
यह एक डिस्क्रिप्टिव परीक्षा है, इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुछ विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, इंजीनियरिंग विषयों के पेपर हल करने के लिए छात्र 'नॉन-प्रोग्रामेबल' साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे।
इसके अलावा, लिखने के लिए नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जैल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी अनुमति दी गई है। छात्र अपनी आवश्यकतानुसार पेंसिल, रबर और स्केल (पैमाना) भी अपने साथ ला सकते हैं।
पदों की संख्या में हुई वृद्धि
पहले यह भर्ती 1014 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 1036 कर दी गई है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों को बढ़ाकर 140 और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों में 7 की वृद्धि की गई है।
समय और फोटो आईडी कार्ड का रखें ध्यान
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के कड़े नियम लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। देरी से आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
पहचान के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट:
ओरिजनल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट)।
यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है, तो वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट साथ लाएं।
एडमिट कार्ड पर अपनी नई रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


