Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC AAE Recruitment 2025 for 281 posts Assistant agriculture engineer sarkari naukri
RPSC AAE Recruitment 2025: असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 28 जुलाई से करें अप्लाई

RPSC AAE Recruitment 2025: असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 28 जुलाई से करें अप्लाई

संक्षेप: RPSC AAE Recruitment 2025: असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 281 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Sat, 26 July 2025 05:57 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RPSC AAE Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 281 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रकिया 28 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। जो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2026 के अनुसार अधिक आयु के होते हैं उन्हें सभी अधिकतम आयु में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 28 जुलाई से करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3717 ACIO पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन शुल्क-

1. सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक - 600 रुपये

2. राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक- 400 रुपये

3. समस्त दिव्यांगजन आवेदक - 400 रुपये

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।