RPSC 2nd Grade Teacher Exam City OUT, Link: राजस्थान सीनियर टीचर एग्जाम सिटी जारी, डाउनलोड लिंक
RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Link: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड शिक्षक पदों के लिए परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Direct Link: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड शिक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ‘एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप’ जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान के SSO पोर्टल पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होने वाली है।
वैकेंसी बढ़कर हुई 9651; 12 से 18 जुलाई तक होगी परीक्षा
आरपीएससी द्वारा यह भर्ती अभियान सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में वरिष्ठ अध्यापक के पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आयोग ने पहले इसके लिए 6,500 पदों की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर कुल 9,651 पद कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी।
यात्रा और ठहरने की प्लानिंग के लिए जारी की गई सिटी स्लिप
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 जुलाई 2026 को जारी की गई यह परीक्षा सिटी स्लिप केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने के इंतजाम कर सकें। इसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए 'एडमिट कार्ड' नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों के मुख्य एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता लिखा होगा, संबंधित परीक्षा तिथि से ठीक 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
नियमों में बदलाव: OMR शीट के लिए मिलेंगे 10 मिनट एक्स्ट्रा
इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी नियम भी तय किए गए हैं। प्रत्येक सत्र में परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट (1 घंटा) पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा, इस बार ओएमआर शीट में किसी भी प्रश्न को खाली छोड़ने से रोकने के लिए 5वां विकल्प दिया जाएगा। इस 5वें विकल्प को भरने के लिए छात्रों को हर पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
ऐसे डाउनलोड करें अपनी एग्जाम सिटी स्लिप:
स्टेप 1: सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 'Recruitment Portal' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब "Senior Teacher Grade II Exam 2026 City Intimation" के विकल्प को चुनें।
स्टेप 4: अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज कर सबमिट करें।
स्टेप 5: आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


