
RPSC 2nd Grade Teacher Exam : राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के इन अभ्यर्थियों का एग्जाम सेटंर बदला
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card : आरबीएससी ने सीनियर टीचर परीक्षा 2024 के तहत 7 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए जयपुर जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Center : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत 7 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए जयपुर जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि रोल नंबर सीरीज 1959591 से 1959998 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र परिवर्तित करते हुए (16-0847), श्री बालाजी शिक्षा मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, पीली की तलाई, आमेर, जयपुर पिन कोड- 302028 किया गया है। पूर्व में इन अभ्यर्थियों को (16-0842) सन्फलोवर एकेडमी, नांगल मोड़, कुंडा, आमेर, जयपुर पिन कोड- 302028 परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। ऐसे में संबंधित परीक्षार्थी नवीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

एडमिट कार्ड जारी
इससे पहले आरपीएससी सेकेंड टीचर ग्रुप बी व ग्रुप ए जीके व एसएसटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के जरिए आवेदन-पत्र नंबर व जन्मतिथि डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एग्जाम सिटी पहले ही जारी की जा चुकी है।
आरपीएससी राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
आधार कार्ड का रंगीन प्रिंट लाएं
अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।





