
RPSC 2023: गार्ड की बेटी बनी अफसर, प्रीति यादव ने RAS में हासिल की 218वीं रैंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में 218वीं रैंक हासिल करने वाली प्रीति यादव की कहानी प्रेरणास्त्रोत है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। अजमेर के कुशल चौधरी को पहली रैंक हासिल हुई है। सेल्फ स्टडी करते हुए कुशल का यह दूसरा प्रयास था और इस प्रयास में उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इस लिस्ट में प्रीति यादव का नाम शामिल है। उन्हें आएएस रिजल्ट में 218वीं रैंक हासिल हुई है। वो एक गरीब परिवार से आती हैं।

नांगल खोडिया गांव की निवासी
प्रीति यादव कोटपूतली बहरोड़ जिले की नांगल खोडिया गांव की रहने वाली है। उनके के पिता का नाम इंद्राज यादव हैं, जो एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते हैं। जब परिणाम आया, तो प्रीति ने अपने पिता इंद्राज को फोन पर रिजल्ट की जानकारी दी। यह सुनते ही इंद्राज खुशी से झूम उठे।
पिता हैं फैक्ट्री में गार्ड
प्रीति के पिता इंद्राज यादव नीमराना की एक फैक्ट्री में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति की इस सफलता से न सिर्फ परिवार हर्षित है, बल्कि उनका पूरा गांव भी खुश है। प्रीति की यह उपलब्धि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रेरक उदाहरण है।
मिलेंगे 972 नए अफसर
बताते चलें कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरे 27 महीने का समय लगा, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के कई चरणों ने उम्मीदवारों की धैर्य और मेहनत की परीक्षा ली। अब चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट कार्मिक विभाग को भेजी जाएगी, जहां से विभागीय आवंटन और ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद अब प्रदेश को 972 नए अफसर मिलेंगे।





