Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC 2023 2nd Topper RAS Success Ankita Parashar got 2th rank
RPSC 2023: पुष्कर की अंकिता पराशर ने किया कमाल, RAS में हासिल की दूसरी रैंक

RPSC 2023: पुष्कर की अंकिता पराशर ने किया कमाल, RAS में हासिल की दूसरी रैंक

संक्षेप: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि तीनों टॉपर अजमेर जिले के हैं। दूसरे नंबर पर अंकिता पराशर हैं, जो वर्तमान में दूदू में बीडीओ पर कार्यरत हैं।

Thu, 16 Oct 2025 09:55 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लंबे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने नए प्रसाशनिक अधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें टॉप 3 रैंक्स पर अजमेर के ही कैंडिडेट्स का कब्जा है। यहां के कुशल चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे नंबर पर अंकिता पराशर का नाम शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन है अंकिता पराशर

RAS 2023 के परिणाम की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाली अंकिता पराशर अजमेर जिले के पुष्कर की निवासी हैं। अंकिता की इस सफलता से उनके परिवार और आसपास खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। RAS परीक्षा में इस बार दूसरी रैंक पाने वाली अंकिता वर्तमान में दूदू में विकास अधिकारी या बीडीओ के पद पर तैनात हैं।

अन्य टॉपर्स

वहीं, RAS 2023 के रिजल्ट में परमेश्वर चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि तीनों टॉपर अजमेर जिले के हैं। चौथे नंबर पर झुंझुनू के रंजन कुमार शर्मा है। पांचवें नंबर पर नागौर विक्रम सिंह खिरिया है। वहीं, जयपुर की रहने वाली राशि कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया है। बता दें कि महिला अभ्यर्थियों में राशि का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने लगातार मेहनत और धैर्य से यह सफलता अर्जित की।

आगे क्या होगा?

बताते चलें कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरे 27 महीने का समय लगा, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के कई चरणों ने उम्मीदवारों की धैर्य और मेहनत की परीक्षा ली। अब चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट कार्मिक विभाग को भेजी जाएगी, जहां से विभागीय आवंटन और ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।