Rojgar Mela : 5 दिवसीय रोजगार मेला आज से, 20 हजार नौकरियां, 80 नामी कंपनियां करेंगी जॉब ऑफर

लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Patna Rojgar Mela : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने पटना जॉब फेयर में 20 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उद्घाटन करेंगे।

Rojgar Mela
रोजगार मेला

बिहार में पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगेगा। पांच दिवसीय इस मेले में देश-विदेश की नामी-गिरामी 80 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने इस मेले में 20 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद इस मेला का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार मेला में बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल आदि शामिल होंगी।

यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मेले में शामिल होने के लिए नियोजकों व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।detjob.bihar.gov.in/registration पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस पर संपर्क कर मेला, पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस साल 17 रोजगार मेले का हुआ आयोजन

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोजगार या नियोजन मेले का आयोजन हो चुका है। इनमें दो बार पांच दिवसीय मेला लगा। इनमें से एक पटना में दशरथ मांझी संस्थान में आयोजित हुआ था। अब तक आयोजित सभी मेलों में करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष अब तक 673 नियोजन कैंप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। विभाग की ओर से राज्यस्तरीय रोजगार मेला के अलावा जिला व प्रमंडल स्तर पर भी नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।

मेले के माध्यम से बेरोजगारों को एक स्थान पर नामी-गिरामी कंपनियों में काम करने का अवसर मुहैया कराने की कोशिश है। 20 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 80 कंपनियों ने रोजगार मेला में आने की अपनी सहमति दे दी है।- कौशल किशोर, सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़5 दिवसीय रोजगार मेला आज से, 20 हजार नौकरियां, 80 नामी कंपनियां करेंगी जॉब ऑफर