यूपीएससी एनडीए टॉपर फैक्ट्री RIMC का फॉर्म निकला, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए 30 तक करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
Follow us on Google News
share

RIMC Admission 2027: आरआईएमसी में जुलाई 2027 सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। RIMCEE 2026 आरएमसी क्लास 8 में एडमिशन के लिए होगा।

RIMC Admission 2027
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में दाखिले का मौका

RIMC Admission 2027: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज आरआईएमसी में जुलाई 2027 सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा पेन-पेपर मोड पर होगी। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIMCEE) 2026 आरएमसी क्लास 8 में एडमिशन के लिए होगा। जुलाई 2027 सत्र के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में दो जुलाई 2013 से एक जनवरी 2015 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल ने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय में आवेदन करने को कहा है। अभ्यर्थी 30 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 30 सितंबर रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। विलंब शुल्क के साथ एक से सात अक्टूबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चार घंटे 30 मिनट की लिखित परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित होगी।

यूपीएससी एनडीए टॉपरों की खान

आपको बता दें कि इस मिलिट्री कॉलेज से हर साल बड़ी संख्या में छात्र यूपीएससी एनडीए का एग्जाम क्रैक करते हैं। एनडीए-1 2025 की परीक्षा में तो एनडीए के पहले तीनों टॉपर इसी कॉलेज से थे। टॉप 10 में से 5 यहीं से थे। एग्जाम में बैठे 38 में से 28 पास हुए थे। NDA- II 2024 में भी यहीं के इमॉन घोष ने ऑल इंडिया टॉप किया था।

सात अक्टूबर रात 11:50 बजे तक शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग, रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों और केंद्रीय सूची के ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये है। विलंब से आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी जाति केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल है। केवल राज्य की ओबीसी सूची में शामिल अभ्यर्थी ओबीसी-एनसीएल का लाभ नहीं ले सकेंगे।

वहीं लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक, प्रश्नपत्र सेट और उत्तर कुंजी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2027 तक घोषित होना है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल 2027 में दूसरे चरण की मौखिक परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी तिथि बाद में एनटीए और आरआईएमसी की वेबसाइट पर जारी होगी। परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय प्रवेश पत्र में बताया जाएगा। परीक्षा से करीब 12 से 15 दिन पहले परीक्षा के शहर की सूचना और पांच से सात दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। अभ्यर्थी आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी एनटीए की वेबसाइट, आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर देख सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NDA टॉपर फैक्ट्री RIMC का फॉर्म निकला, मिलिट्री कॉलेज के लिए 30 तक करें आवेदन