Resume tips: नई तकनीक से बनाएं अपना रिज्यूमे, इन बातों का रखें ध्यान
best resume format: मनपसंद नौकरी पाने के लिए रिज्यूमे सफलता की पहली सीढ़ी मानी जाती है, विशेषकर तब, जब आप पहली नौकरी की तलाश में हों। इसके लिए ऐसा रिज्यूमे बनाएं, जो आपको नौकरी का प्रबल दावेदार बनाता हो। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें:

मनपसंद नौकरी पाने के लिए रिज्यूमे सफलता की पहली सीढ़ी मानी जाती है, विशेषकर तब, जब आप पहली नौकरी की तलाश में हों। इसके लिए ऐसा रिज्यूमे बनाएं, जो आपको नौकरी का प्रबल दावेदार बनाता हो। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें:
●लक्ष्य करके रिज्यूमे बनाएं: ऐसा रिज्यूमे बनाएं जो किसी विशेष पद या कंपनी को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। इस तरह आप जरूरत के अनुसार रिज्यूमे में अपनी योग्यताओं, हुनर आदि को ज्यादा सही तरीके से दर्ज कर पाएंगे।
●स्किल के बारें में रखें जानकारी रिज्यूमे में केवल उन्हीं स्किल और हॉबी की चर्चा करें, जिसके बारे में आप जानते हों ताकि इस संबंध में पूछे जाने पर आप सही उत्तर दे सकें।
●एक ही पेज का हो रिज्यूमे : नियोक्ता के पास लंबे-चौड़े रिज्यूमे पढ़ने का समय नहीं होता। इसलिए यह संक्षिप्त हो,मुद्दे पर केंद्रित हो।
●करियर के उद्देश्य की चर्चा : फ्रेशर के पास कार्य अनुभव के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं होता। इसलिए करियर ऑब्जेक्टिव यानी करियर के उद्देश्य के बारे में बताते हुए अपने करियर में क्या हासिल करना चाहते हैं, उसमें जिस प्रोफाइल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उससे मिलता जुलता लिखें।
●रिज्यूमे में बदलाव करें : हर कंपनी और भूमिका के लिए एक ही रिज्यूमे आपका फायदा कम नुकसान ज्यादा करेगा। भूमिका के अनुसार हर बार अपने संबंधित स्किल बदलकर लिखें। झूठ ना लिखें।
●कवर लेटर भी है जरूरी: डिजिटल दौर में कवर लेटर दरअसल ईमेल का बॉडी कंटेंट होता है। यह रिज्यूमे के साथ एक अनिवार्य हिस्सा होता है। इसमें संक्षेप में नौकरी और कंपनी में अपनी रुचि जरूर जताएं।
काम के एआई मंच
Rezi AI, Zety, Teal, Enhance CV, Canva कुछ एआई मंच हैं, जहां आपको रिज्यूमे टेम्प्लेट भी मिल सकते हैं और आपकी दी गई जानकारी के आधार पर कुछ ही मिनटों में एक शानदार रिज्यूमे भी बना सकते हैं, वो भी निशुल्क। चैट जीपीटी की भी सहायता ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


