West Bengal Board Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) और पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) इस साल मई 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है पहले कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो रहा है। West Bengal 10th Result 2026 पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 8 मई को सुबह 9.30 बजे घोषित होगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान के अलावा आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। जबकि कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) का रिजल्ट कुछ दिनों बाद घोषित किया जाएगा। इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक किया गया था।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट करना होगा। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल माध्यमिक (कक्षा 10वीं) रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी किया गया था, जबकि उच्च माध्यमिक (HS) रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में घोषित हुआ था। इसी पैटर्न के अनुसार, 2026 में भी दोनों रिजल्ट मई महीने में जारी होने की संभावना है।
West Bengal Board Result 2026: West Bengal Board of Secondary Education (WBBSE) and West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is releasing the class 10th and 12th board exam results in May 2026 this year. First the result of class 10th i.e. secondary examination is being released. West Bengal 10th Result 2026 West Bengal Secondary Examination Result 2026 will be declared on 8th May at 9.30 am. After the results are released, students will be able to check their results by visiting the official website wbresults.nic.in or wbbse.wb.gov.in apart from Live Hindustan. The WBBSE Madhyamik Exam 2026 was conducted from 2 February to 12 February 2026. The WBCHSE HS Exam 2026 was held from 12 February to 27 February 2026. Students can also check their results on Live Hindustan. To check the result, students need to enter their roll number and submit. The WBCHSE Class 12 Result 2026 will be published on the official website wbchse.wb.gov.in.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify the provided information, although we advise students to collect their results in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in the result.
और पढ़ें