UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड बारहवीं रिजल्ट लिंक – Live Hindustan

UP बोर्ड 12th इंटर रिजल्ट 2026 (UP 12th Result)

रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

  • रोल नंबर*
  • नाम*
  • ईमेल
  • +91फोन नंबर*

मैं इस वेबसाइट की नियम व शर्तों को स्वीकार करता/करती हूं और मार्केटिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए सहमति देता/देती हूं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

UPMSP UP Board 12th Result 2026, upresults.nic.in 2026 : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस साल भी अप्रैल माह में जारी करने की योजना है। पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह में 10वीं के साथ ही घोषित किया गया था। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च माह में आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं)परीक्षाओं के बाद लाखों परीक्षार्थियों को परिणाम ( UP Board 12th Result 2026 ) का इंतजार रहेगा। परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( UPMSP 12th Result 2026 ) चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार यूपी बोर्ड की परीक्षा देते हैं। 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को ही लें तो यूपी बोर्ड ने 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा दी थी। पिछले साल 2025 के यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) कक्षा के परिणाम के बारे में बात करें तो इसमें पंजीकृत 27,05,009 छात्र-छात्राओं में से 25,98,560 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 21,08,774 (10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं) सफल हुए। इंटर में सफल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थियों में से 86.37 प्रतिशत बालिका और 76.60 फीसदी बालक थे। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक यानी 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

UPMSP UP Board 12th Result 2026, upresults.nic.in 2026: Uttar Pradesh Board plans to release UP Board 12th result in April this year, as it does every year. Last year, the UP Board 12th result was declared in the last week of April, along with the 10th class results. This year, the UP Board 12th examinations will be held in February and March. After the UP Board Intermediate (12th) examinations, millions of students will be waiting for their results (UP Board 12th Result 2026). Once the results are declared, you can easily check your result (UPMSP 12th Result 2026) by entering your roll number on Live Hindustan. The UP Board Inter result can be checked on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, and also on the Live Hindustan website. The UP Board 12th examinations will be held from February 18 to March 12, 2026. After the results are announced, students will be able to download their mark sheets by entering their roll numbers. If you want to receive an SMS alert as soon as the results are declared, you can register by clicking on the link provided above. You will receive an SMS when the results are out. The SMS will contain a link that you can click to go directly to the results page and check your results. Along with the release of the UP Board 12th examination 2026 results, the mark sheet-cum-certificate will be issued on DigiLocker. It will be verified and digitally signed. A QR code will be used. The offline mark sheet-cum-certificate will be made available later through the schools, as before. It is worth noting that millions of candidates appear for the UP Board examinations every year. Taking the 2025 High School and Intermediate examinations as an example, the UP Board conducted examinations for more than 51 lakh students. Regarding the UP Board Inter (12th) class results of 2025, out of 27,05,009 registered students, 25,98,560 appeared for the examination. Of these, 21,08,774 (10,62,616 boys and 10,46,158 girls) were successful. Among the 81.15 percent of students who passed the intermediate exams, 86.37 percent were girls and 76.60 percent were boys. Mahak Jaiswal from Prayagraj topped the entire state, securing 486 out of 500 marks, which is 97.20 percent.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

और पढ़ें
  • कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
  • सबसे पहले आप यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
  • यहां 10वीं या हाईस्कूल एग्जाम रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां डालें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • कहां चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026
  • जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होगा, स्टूडेंट अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
  • बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
  • परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.nic.in
  • रिजल्ट की वेबसाइट: upresults.nic.in
समाचार
अधिक देखें

Live UpdatesLIVE UPDATES
UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

और पढ़ें
26 Apr 2025, 11:14:21 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेशभर के 75 जिलों में से आगरा के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है तो वहीं इंटर में अमेठी के परीक्षार्थी आगे हैं। वैसे तो हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है लेकिन बोर्ड की ओर से जारी सभी 75 जिलों के परिणाम में आगरा के सर्वाधिक 94.99 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 है लेकिन अमेठी के सर्वाधिक 92.65 फीसदी परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।पिछले साल हाईस्कूल में सर्वाधिक भदोही के छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी जबकि इंटर में सबसे अधिक अमरोहा के बच्चे पास थे। इस बार हाईस्कूल में भदोही पांचवें स्थान पर है तो इंटर में अमरोहा दूसरे स्थान पर है। 2023 में हाईस्कूल में सर्वाधिक कानपुर नगर के छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी जबकि इंटर में अमरोहा के बच्चे ही शीर्ष पर थे।हाईस्कूल टॉप टेन जिलेजिला पास प्रतिशतआगरा 94.99बस्ती 94.67मथुरा 94.60कानपुर नगर 94.35भदोही 94.13मुरादाबाद 94.07प्रयागराज 93.99गोंडा 93.81मेरठ 93.47मऊ 93.30इंटरमीडिएट में टॉप टेन जिलेजिला पास प्रतिशतअमेठी 92.65अमरोहा 90.55वाराणसी 89.63बस्ती 89.29फतेहपुर 89.02महाराजगंज 88.81चित्रकूट 88.74गाजियाबाद 88.28हापुड़ 87.41शामली 86.57

26 Apr 2025, 11:13:56 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 की मेरिट में विज्ञान वर्ग के मेधावी छा गए। यूपी की टॉप टेन मेरिट में शामिल सभी 30 मेधावी विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। हालांकि ओवरऑल परिणाम के मामले में कृषि के छात्रों ने बाजी मार ली है। कृषि भाग दो (इंटरमीडिएट) में पंजीकृत 12317 परीक्षार्थियों में से 12163 परीक्षा में शामिल हुए और 11565 (95.08 प्रतिशत) को सफलता मिली। दूसरे नंबर पर वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी रहे। इंटर वाणिज्य में पंजीकृत 60196 विद्यार्थियों में से 58320 परीक्षा में शामिल हुए और 51136 (87.68 फीसदी) को सफलता मिली। पिछले साल भी इंटरमीडिएट कृषि भाग दो के 93.26 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। पिछले साल इंटर की टॉप टेन मेरिट में शामिल 408 मेधाावियों में से 406 विज्ञान वर्ग के थे।वर्गवार परीक्षाफल:मानविकी 76.88 %विज्ञान 83.13 %वाणिज्य 87.68 %कृषि भाग एक (11वीं) 73.83 %कृषि भाग दो (12वीं) 95.08 %व्यावसायिक 81.67 %

26 Apr 2025, 11:13:00 AM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। हर बार यही हेडिंग सुर्खियां बनती हैं कि बेटियां फिर बेटों से आगे। रोचक बात यह है कि एक-दो साल नहीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में पिछले चार दशक से बेटियों की बादशाहत बरकरार है। 1986 से उपलब्ध आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि हर बार बेटियों की सफलता का प्रतिशत बेटों से बेहतर रहता है।1986 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 62.26 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। इनमें 73.21 फीसदी छात्राएं जबकि 59.09 प्रतिशत छात्र पास थे। 1986 की ही हाईस्कूल परीक्षा में 43.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जिनमें से 63.45 फीसदी छात्राएं और 39.53 प्रतिशत छात्र सफल थे। 1992 में जब कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काल में हाईस्कूल परीक्षा में 14.70 प्रतिशत विद्यार्थी पास थे। इनमें 8.47 प्रतिशत लड़के जबकि चार गुना से अधिक 36.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 1992 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 30.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे, जिनमें से 22.79 प्रतिशत बेटे और 50.07 प्रतिशत बेटियां सफल थीं। इन चार दशकों में से कोई साल ऐसा नहीं रहा जब हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में छात्रों का पास प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा हो।

26 Apr 2025, 10:37:13 AM IST

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में गोरखपुर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में सबको पीछे छोड़ दिया है। पिछले पांच साल से मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का दबदबा था। इस साल गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल के सर्वाधिक 91.43 प्रतिशत, इंटरमीडिएट के 83.47 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिले आते हैं। पिछले साल हाईस्कूल में मेरठ के सर्वाधिक 91.56 प्रतिशत जबकि इंटर में बरेली के सबसे अधिक 84.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2023, 2022 और 2020 की परीक्षा में भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में क्रमश: मेरठ और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के ही सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी।