यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (UP Board 10th Result)रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

Jac 12th Result 2026 Live
Uk Board Result 2026 Live
UK Board 10th Result 2026 Live
UP Board Result 2026
UP Board 10th Result 2026 Live
JAC Result 2026 Live
यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं 2026 रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं 2026 रिजल्टUPMSP UP Board 10th Result 2026, upresults.nic.in 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल में शाम 4 बजे जारी कर रहा है। परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( UPMSP 10th Result 2026 ) चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च माह में आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा के बाद लाखों परीक्षार्थियों को परिणाम ( UP Board 10th Result 2026 ) का इंतजार है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार यूपी बोर्ड की परीक्षा देते हैं। 2025 की हाईस्कूल परीक्षा को ही लें तो यूपी बोर्ड ने 2732165 लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में सफल 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थियों में से 93.87 प्रतिशत लड़कियां और 86.66 फीसदी लड़के रहे। जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 अंक यानी 97.83 फीसदी मार्क्स हासिल पूरे प्रदेश में 10वीं में टॉप किया था।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

LIVE UPDATES