
करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!
The Telangana State Board of Intermediate Education offers Intermediate Vocational courses to prepare students for direct jobs or further vocational education after Class 12. These courses are completely different from the regular stream. At present, the Telangana Board has released the 2026 timetable for regular Intermediate exams. However, the timetable for Intermediate Vocational course exams will be released in a few days. Last year, the Vocational Second Year exams were held from 6 March to 25 March and the results were declared on 22 April 2025. This year, the exams are likely to be held in March and the results may be announced in May. After the results are declared, students can easily check them online. First, visit the official website https://tsbie.cgg.gov.in/ or https://results.cgg.gov.in/. On the homepage, click on the link '12th Vocational Exam Result' or 'Inter Vocational Second Year Result 2026.' Enter your roll number and click submit. The result will appear on the screen, showing subject-wise marks, practical marks, total marks, and pass/fail status. After checking the result, take a screenshot or printout. A direct link to the result will also be available on the Live Hindustan website (http://www.livehindustan.com).
तेलंगाना 12वीं वोकेशनल: तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड 12वीं के बाद सीधे जॉब या आगे की वोकेशनल एजुकेशन के लिए तैयार करने के लिए इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स ऑफर करता है। ये कोर्स सामान्य स्ट्रीम से एकदम अलग होते हैं। फिलहाल सामान्य इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए तेलंगाना बोर्ड ने 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि, इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स के एग्जाम का टाइम टेबल कुछ दिनों के बाद आएगा। पिछले साल वोकेशनल सेकेंड ईयर की परीक्षाएं 6 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित हुई थीं और रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को आया था। इस साल भी परीक्षाएं मार्च में संभावित हैं और रिजल्ट मई में आ सकता है।
रिजल्ट घोषित होने पर छात्र आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://tsbie.cgg.gov.in/ या https://results.cgg.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर '12वीं वोकेशनल एग्जाम रिजल्ट' या 'Inter Vocational Second Year Result 2026' लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, जिसमें विषयवार अंक, प्रैक्टिकल मार्क्स, कुल प्राप्तांक और पास/फेल स्थिति होगी। रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट आउट निकालें। बता दें कि रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान (www.livehindustan.com) पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify the provided information, although we advise students to collect their results in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in the result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट:- लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
- कैसे चेक करें तेलंगाना बोर्ड 12वीं वोकेशनल का रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://tsbie.cgg.gov.in/ पर जाएं।
- इसके होम पेज पर आपको 12वीं वोकेशनल एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट जरूर लें।
- कहां चेक करें तेलंगाना बोर्ड 12वीं वोकेशनल का रिजल्ट
-
बोर्ड का नाम: तेलंगाना इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड
-
परीक्षा का नाम: कक्षा 12वीं वोकेशनल का बोर्ड एग्जाम
-
आधिकारिक वेबसाइट: https://tsbie.cgg.gov.in/
-
रिजल्ट की वेबसाइट: https://results.cgg.gov.in/
अन्य राज्यों के बोर्ड रिजल्ट के क्विक लिंक