
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस वर्ष भी पिछली बार की तरह मई माह में घोषित होने के आसार हैं। पिछले साल आरबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम ( RBSE 10th 12th Result ) मई माह में जारी किए गए थे। राजस्थान बोर्ड परिणाम 2026 घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बीएसईआर (BSER) राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार भी देखना होगा कि क्या राजस्थान बोर्ड फिर से 12वीं की तीनों स्ट्रीम का परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2026) एक साथ जारी करता है या फिर अलग अलग दिन। राजस्थान बोर्ड पिछले दो वर्षों से 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन घोषित करता आ रहा है। इस बार भी इनके एक साथ आने की उम्मीद है। 2 साल पहले आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट अलग दिन घोषित होता था। आरबीएसई हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। 10वीं और 12वीं के अलावा राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका, माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा (वोकेश्नल) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं भी आयोजित करता है। वहीं राजस्थान शिक्षा विभाग हर वर्ष 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 और राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी - मार्च माह में होगा। आरबीएसई 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2026, rajeduboard.rajasthan.gov.in: Rajasthan Board 10th and 12th results are expected to be declared in May this year, similar to last year. Last year RBSE 10th and 12th results were released in May. Once the Rajasthan Board results 2026 are declared, you will be able to easily check your result by entering your roll number on the Live Hindustan website www.livehindustan.com . Students can also check their results on the BSER RBSE (Board of Secondary Education Rajasthan) website rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in . Students will be able to download their mark sheets by entering their roll number. If you want to receive SMS alerts as soon as the results are declared, you can register by clicking on the link provided at www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result . You will receive an SMS when the results are out. The SMS will contain a link that you can click to go directly to the results page and check your results. This time too, it remains to be seen whether the Rajasthan Board will release the results of all three streams of Class 12 (Rajasthan Board 12th Result 2026) together or on different days. For the past two years, the Rajasthan Board has been declaring the results of all three streams of Class 12 - Arts, Science, and Commerce - on the same day. This year too, they are expected to be released together. Two years ago, the RBSE 12th Arts result was declared on a different day. RBSE conducts Class 10th and 12th exam every year. In addition to Class 10th and 12th, the Rajasthan Board also conducts Praveshika, Secondary Vocational Examination, and Senior Upadhyay examinations. The Rajasthan Education Department conducts Class 5th and 8th examinations every year. The Rajasthan Board 10th examination 2026 and the Rajasthan Board 12th examination 2026 will be held in February-March. The RBSE (Rajasthan Board of Secondary Education) Class 10 exams will be held from February 12 to February 28, 2026. The Class 12 exams will be held from February 12 to March 10, 2026.
राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 2025 में 12वीं के टॉपरों का ऐलान कर बीते 10 वर्षों की परंपरा को तोड़ा था। 2015 से आरबीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट व मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। हालांकि राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 10वीं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था। 10वीं रिजल्ट में 10 सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखा गया था। इस बार देखना होगा कि आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result , RBSE 12th Result ) के साथ टॉपरों के नामों का ऐलान होता है या नहीं। यह जरूर बताया जाएगा कि कौन से जिले का रिजल्ट अच्छा रहा।
Last year, Rajasthan Board broke a 10-year tradition by announcing the Class 12 toppers for 2025. Since 2015, the RBSE board had stopped releasing topper lists and merit lists. However, the Rajasthan Board did not announce the Class 10 toppers last year, maintaining the tradition of the past 10 years. This time, it remains to be seen whether the RBSE will announce the names of the toppers along with the Class 10 and 12 results (Rajasthan Board 10th Result, RBSE 12th Result).
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर में इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 19.89 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने इन विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए प्रदेश में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में 9,09,087 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जबकि आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 ( RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026) में 10,68,078 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
It will definitely be announced which district performed well in the exams. A total of 19.89 lakh students will appear in the Class 10 and 12 board examinations this year under the Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer. The board has set up 6193 examination centers across the state for these students. 9,09,087 students are registered for the RBSE Class 12 examination 2026, while 10,68,078 students are registered for the RBSE Class 10 examination 2026 (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026). Students appearing for the Rajasthan Board Class 10 and 12 exams need to secure at least 33 percent marks in each subject to pass. The aggregate marks must also be at least 33 percent. Students who score less than 33 percent in one or two subjects in the Rajasthan Board exams will get a chance to appear for supplementary exams. Students dissatisfied with their marks will also get a chance to apply for scrutiny, i.e., marks re-verification. Those who score less than 33 percent in more than two subjects will be declared failed.
पिछले साल (2025) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे। मार्क्स से असंतुष्ट विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड संवीक्षा कराने और अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी प्राप्त करने का मौका देगा। संवीक्षा में आंसरशीट की रीचेकिंग नहीं होगी, केवल टोटल और किसी उत्तर के अंक तो नहीं छूट गए हैं, अंकों में भिन्नता ये सब चेक होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीकर जिला अव्वल रहा था। सीकर में 97.56 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
Last year (2025), a total of 93.60 percent of students passed the RBSE 10th examination. The Rajasthan Board 10th result 2025 was declared on May 29th. The pass percentage for boys was 93.16 percent and for girls it was 94.08 percent. Out of the total 1,071,460 students who appeared for the Rajasthan Board 10th examination in 2025, 546,370 students passed with a first division, while 376,774 students passed with a second division and 79,519 students passed with a third division. Students dissatisfied with their marks will be given the opportunity by the Rajasthan Board to apply for re-evaluation and obtain photocopies of their answer sheets. The re-evaluation will not involve re-checking the answers; only the total marks and any discrepancies in the marks awarded for individual answers will be checked. Sikar district topped the Rajasthan Board 10th results. In Sikar, 97.56 percent of students passed.
पिछले साल के सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट की बात करें तो 2025 में राजस्थान बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम का आरबीएससी 12वीं रिजल्ट 2025 (Rajasthan Board 12th Result ) एक ही दिन 22 मई 2025 को घोषित किया गया था। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स 99.07 फीसदी और राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का 94.43 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही थीं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए थे। चारों लड़कियां आर्ट्स की टॉपर रही थीं। कॉमर्स में कंगना ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। जबकि साइंस में प्रीति ने 99.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था।
Regarding the Senior Secondary results of the previous year, in 2025, the Rajasthan Board declared the RBSE 12th results for all three streams (Arts, Commerce, and Science) on the same day, May 22, 2025. The RBSE 12th Arts result was 97.70 percent, Rajasthan Board 12th Commerce was 99.07 percent, and Rajasthan Board 12th Science was 94.43 percent. Girls topped in all three streams in the Rajasthan Board 12th results. In Arts, four students – Anupriya Rathore, Pragati Agarwal, Priyanka, and Urmila – scored 99.60%. These four girls were the toppers in the Arts stream. In Commerce, Kangana topped with 99.20 percent marks. While in Science, Preeti topped with 99.80 percent marks.
वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2025 में 97.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 3907 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3847 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.73 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.68 रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1806 छात्रों में से 882 छात्र और 2041 छात्राओं में से 1264 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई थीं।
Meanwhile, in the Rajasthan Board Senior Upadhyay examination 2025, 97.76 percent of students passed. A total of 3907 candidates were registered for the Senior Upadhyaya examination. Of these, 3847 candidates appeared for the examination. The pass percentage for boys was 96.73% and for girls it was 98.68%. Out of 1806 boys who appeared for the Senior Upadhyaya examination, 882 passed.
राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.67% रहा था। लड़कों का परिणाम 82.01% रहा था, जबकि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.03% की सफलता दर हासिल की थी। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई थी।
A total of 7,316 students registered for the Rajasthan Board Praveshika Examination 2025, out of which 7,099 appeared for the exam. The overall pass percentage was 83.67%. The pass percentage for boys was 82.01%, while girls performed better with a success rate of 85.03%. Out of 3,310 male students, 643 passed with first division, and out of 4,006 female students, 974 passed with first division in the Praveshika examination.
राजस्थान बोर्ड 10वाीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम
कक्षा: 10वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत
कक्षा: 12वीं — मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 10वाीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम
मार्क्स रेंज: 91% - 100%| ग्रेड: A1 | ग्रेड प्वाइंट: 10
मार्क्स रेंज: 81% - 90% | ग्रेड: A2 | ग्रेड प्वाइंट: 9
मार्क्स रेंज: 71% - 80% | ग्रेड: B1 | ग्रेड प्वाइंट: 8
मार्क्स रेंज: 61% - 70% | ग्रेड: B2 | ग्रेड प्वाइंट: 7
मार्क्स रेंज: 51% - 60% | ग्रेड: C1 | ग्रेड प्वाइंट: 6
मार्क्स रेंज: 41% - 50% | ग्रेड: C2 | ग्रेड प्वाइंट: 5
मार्क्स रेंज: 33% - 40% | ग्रेड: D | ग्रेड प्वाइंट: 4
मार्क्स रेंज: 21% से 32% | ग्रेड: E1 | ग्रेड प्वाइंट: C
मार्क्स रेंज: 21% से कम | ग्रेड: E2 | ग्रेड प्वाइंट: C
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं ग्रेडिंग सिस्टम
प्रतिशत अंक: 81 से 100 प्रतिशत| ग्रेड: ए
प्रतिशत अंक: 61 से 80 प्रतिशत | ग्रेड: बी
प्रतिशत अंक: 41 से 60 प्रतिशत | ग्रेड: सी
प्रतिशत अंक: 33 से 40 प्रतिशत | ग्रेड: डी
प्रतिशत अंक: 32 या इससे कम प्रतिशत | ग्रेड: ई
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
जैसे ही राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|
बोर्ड का नाम:राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन





राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में घोषित कियेजा सकते हैं|
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम केकरियर सेक्शन पर विजिट करना होगा. करियर सेक्शन पर आपको राजस्थान बोर्ड कालिंक मिलेगा जिसमें रोल नंबर एंटर करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे.
राजस्थान बोर्ड के परिणाम राजस्थान Board की आधिकारिक वेबसाइट्स राजस्थानबोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन -(rajresults.nic.in) पर रिजल्ट चेक कर पायेंगे|
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं में 90.49 फीसदी और 12वीं में 92.35 फीसदीस्टूडेंट्स पास हुए थे?