रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं 2026 रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट्सRBSE Rajasthan Board 5th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट पिछले साल 8वीं कक्षा से अलग जारी किया गया था। 8वीं के दो दिन बाद 30 मई को 5वीं का परिणाम घोषित किया था। इस साल भी इसके मई में जारी किए जाने की उम्मीद है। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट ( RBSE 5th Result 2026) स्टूडेंट्स राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान की 5वीं की परीक्षाएं बोर्ड फॉर्मेट में होती है लेकिन इसका आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नहीं बल्कि शिक्षा विभाग का स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, राजस्थान (एसआईईआरटी) करता है। राज्य में हर साल करीब 15 लाख विद्यार्थी 5वीं की परीक्षा देते हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 5th Result 2025) दिए जाते हैं। 5वीं क्लास में इस बार भी कोई स्टूडेंट फेल नहीं किया गया। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया। जो स्टूडेंट एग्जाम में उपस्थित नहीं था, उसे एक अवसर दिया जाएगा। फिर प्रमोट कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष यानी 2025 में राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट (Rajasthan board 5th result ) 97.47 फीसदी रहा था। कक्षा 5वीं में छात्रों का परिणाम 97.29 फीसदी और छात्राओं का 97.66 फीसदी रहा था।
RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026: Rajasthan Board 5th result was released separately from the 8th class result last year. Rajasthan Class 5th result was declared on May 30th, two days after the 8th result. This year too, it is expected to be released in May. This year, Rajasthan Board 5th class exams will be conducted from February 20, 2026 to March 5, 2026. Students can check their Rajasthan Board 5th result (RBSE 5th Result 2026) on Rajasthan Shala Darpan portal rajshaladarpan.nic.in and the PSP portal rajpsp.nic.in. Rajasthan 5th class exams are conducted in a board format, but they are not conducted by the Rajasthan Board of Secondary Education, but by the State Institute of Educational Research and Training, Rajasthan (SIERT) of Education Department. Every year, approximately 15 lakh students appear for the 5th class exams in the state. Rajasthan Board 5th class students are given grades instead of marks (RBSE 5th Result 2025). This year too, no student was failed in the 5th class. Under the Right to Education Act, no student is failed. Students who were absent from the exam will be given another opportunity and then promoted. Last year, in 2025, the Rajasthan 5th board result was 97.47 percent. Result for boys in class 5th was 97.29 percent and for girls it was 97.66 percent.
पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 प्रतिशत अंक तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत अंक तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 फीसदी मार्क्स आते हैं, उन्हें डी ग्रेड दिया जाता है। वहीं 32 या इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिलेगा। राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।
This year too, 5th board students will receive a grading system. Students who score 81 to 100 percent will receive an A grade. Similarly, those scoring 61 to 80 percent will receive a B grade. Students scoring 41 to 60 percent will receive a C grade. Students with 33 to 40 percent marks will be given a D grade. Students with 32 percent or less will receive an E grade. Students who receive an E grade in Rajasthan 5th board result will have to reappear for the exam. Even if you don't pass this exam, you will be promoted to next class. However, you will have to retake subjects you failed
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
