RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : Rajasthan Board 12th Science result is releasing today 31 march 2026 this year. Once the Rajasthan Board Result 2026 is announced, you can easily check your result by entering your roll number on the Live Hindustan website
www.livehindustan.com. Students can also check their results on the BSER Rajasthan Board website rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in . Last year, the RBSE 12th Science result was released in May. Today Rajasthan Board releases the results for all three streams of the 12th standard (Rajasthan Board 12th Result 2026). For the past two years, the Rajasthan Board has been announcing the results for all three streams of the 12th standard: Arts, Science, and Commerce, on the same day. The RBSE conducts the 12th Science exam every year. The Rajasthan Board 12th standard exams conducted from February 12th to March 10th, 2026.
Last year, in 2025, the Rajasthan Board broke a 10-year tradition by announcing the 12th standard toppers. Since 2015, the RBSE had stopped releasing topper lists and merit lists. 9,09,087 students are registered for the RBSE 12th exam in 2026. Students taking the Rajasthan Board 10th and 12th exams must score at least 33% in each subject to pass. The aggregate marks must also be at least 33%. Students scoring less than 33% in one or two subjects in the Rajasthan Board exam will be given the opportunity to take a supplementary exam. Students dissatisfied with their marks will also have the opportunity to apply for scrutiny, i.e., mark reverification. Those scoring less than 33% in more than two subjects will be declared failed. last year' RBSE 12th Science result was 94.43%. Preeti topped the Science stream with 99.80%.
RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया जा रहा है। राजस्थान बोर्ड परिणाम 2026 घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान
www.livehindustan.com वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बीएसईआर (BSER) राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। पिछले साल आरबीएसई 12वीं साइंस का परिणाम ( RBSE 12th Science Result ) मई माह में जारी किए गए थे। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड फिर से 12वीं की तीनों स्ट्रीम का परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2026) एक साथ जारी कर रहा है। राजस्थान बोर्ड पिछले दो वर्षों से 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन घोषित करता आ रहा है। आरबीएसई हर साल 12वीं साइंस की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं थी। राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 2025 में 12वीं के टॉपरों का ऐलान कर बीते 10 वर्षों की परंपरा को तोड़ा था। 2015 से आरबीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट व मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। इस साल आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में 9,09,087 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। पिछले साल के सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट की बात करें तो 2025 में राजस्थान बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम का आरबीएससी 12वीं रिजल्ट 2025 (Rajasthan Board 12th Result ) एक ही दिन 22 मई 2025 को घोषित किया गया था। आरबीएसई 12वीं साइंस का 94.43 फीसदी रिजल्ट रहा था। साइंस में प्रीति ने 99.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।