रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं 2026 रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट्सRBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस वर्ष भी पिछली बार की तरह मई माह में घोषित होने के आसार हैं। पिछले साल आरबीएसई 10वीं परिणाम ( RBSE 10th Result ) मई माह में जारी किए गए थे। राजस्थान बोर्ड परिणाम 2026 घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बीएसईआर (BSER) राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। आरबीएसई हर साल 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी - मार्च माह में होगा। आरबीएसई 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026, rajeduboard.rajasthan.gov.in : Rajasthan Board 10th result 2026 is expected to be declared in May this year, similar to last year. Last year, the RBSE 10th result was released in May. Once the Rajasthan Board results 2026 are declared, you will be able to easily check your result by entering your roll number on the Live Hindustan website www.livehindustan.com . Students can also check their results on the BSER (Board of Secondary Education Rajasthan) website rajeduboard.rajasthan.gov.in and rajresults.nic.in. Students will be able to download their mark sheets by entering their roll numbers. If you want to receive SMS alerts as soon as the results are declared, you can register by clicking on the link provided at www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result . You will receive an SMS when the results are out. The SMS will contain a link that you can click to go directly to the results page and check your results. RBSE conducts the 10th class examinations every year. The Rajasthan Board 10th examination 2026 will be held in February-March. The RBSE 10th exams will be conducted from February 12 to February 28, 2026.
राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 2025 में 12वीं के टॉपरों का ऐलान कर बीते 10 वर्षों की परंपरा को तोड़ा था। 2015 से आरबीएसई बोर्ड ने टॉपर लिस्ट व मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। हालांकि राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 10वीं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था। 10वीं रिजल्ट में 10 सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखा गया था। इस बार देखना होगा कि आरबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result , RBSE 12th Result ) के साथ टॉपरों के नामों का ऐलान होता है या नहीं। यह जरूर बताया जाएगा कि कौन से जिले का रिजल्ट अच्छा रहा। आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 ( RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026) में 10,68,078 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
Last year, the Rajasthan Board broke a 10-year tradition by announcing the names of the 12th-grade toppers in 2025. Since 2015, the RBSE board had stopped releasing the topper list and merit list. However, the Rajasthan Board did not announce the 10th-grade toppers last year, maintaining the tradition that had been in place for 10 years. This time, it remains to be seen whether the RBSE 10th and 12th results will include the names of the toppers. Information about which district performed well will definitely be provided. A total of 10,68,078 students are registered for the RBSE 10th examination 2026 (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026). Students appearing for the Rajasthan Board 10th exam need to secure at least 33 percent marks in each subject to pass. The aggregate marks must also be at least 33 percent. Students who score less than 33 percent in one or two subjects in the Rajasthan Board exam will get a chance to appear for a supplementary examination. Students dissatisfied with their marks will also have the opportunity to apply for scrutiny, i.e., marks re-verification. Those who score less than 33 percent in more than two subjects will be declared failed.
पिछले साल (2025) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे। मार्क्स से असंतुष्ट विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड संवीक्षा कराने और अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी प्राप्त करने का मौका देगा। संवीक्षा में आंसरशीट की रीचेकिंग नहीं होगी, केवल टोटल और किसी उत्तर के अंक तो नहीं छूट गए हैं, अंकों में भिन्नता ये सब चेक होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीकर जिला अव्वल रहा था। सीकर में 97.56 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
Last year (2025), a total of 93.60 percent of students passed the RBSE 10th examination. The Rajasthan Board 10th result 2025 was declared on May 29. The pass percentage for boys was 93.16 percent and for girls was 94.08 percent. Out of the total 1071460 students who appeared in the Rajasthan Board 10th examination 2025, 546370 students passed in the first division, while 376774 students passed in the second division and 79519 students passed in the third division. Students dissatisfied with their marks will be given the opportunity by the Rajasthan Board to apply for scrutiny and obtain photocopies of their answer sheets. Scrutiny will not involve re-checking of the answer sheets; only the total marks and whether any marks for a particular answer have been missed, or any discrepancies in marks will be checked. Sikar district topped the Rajasthan Board 10th result. 97.56 percent of students passed in Sikar.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

LIVE UPDATES